Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वस्थ और सुन्दर शरीर पाने के लिए पिएं ये 5 प्रकार की चाय

हमें फॉलो करें स्वस्थ और सुन्दर शरीर पाने के लिए पिएं ये 5 प्रकार की चाय
चाय के कुछ ऐसे भी प्रकार है जो केवल आपके मुंह का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि इन्हें पिने से आपको सेहत और सौन्दर्य लाभ भी हो सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही 5 प्रकार की चाय के बारे में -
 
1. स्टार अनिस टी : स्टार अनिस चाय पाचनक्रिया को सुधारती है। यह चाय चीन में पूरे साल फलने वाले पौधे के फल से बनती है। इस चाय का उपयोग पाचन संबंधी बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है, जैसे पेट खराब होना, दस्त और उल्टी होने पर। यह चाय एक पूरी फली को गर्म पानी में 10 मिनिट तक डालकर बना सकते हैं। पानी को छान लें और अगर आप इसे मीठा पीना चाहते हैं तो इसमें शकर या शहद मिला लें और छोटे-छोटे घूंट ले-लेकर इसे पिएं। आपको पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा।
 
 
2. पीपरमेंट टी (पुदीने का अर्क) : अगर आपको पीपरमेंट चाय पसंद है तो आप इसे ग्रीन टी के बदले कभी-कभी बदलकर पी सकते हैं। दोनों ही चाय पाचन को सुधारने में बहुत फायदेमंद है। पीपरमेंट के पत्तों का इस्तेमाल इस चाय को बनाने में किया जाता है। इसे गर्म या ठंडा पिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच ताजा या सूखी हुई पत्ती को उबलते हुए पानी में डाल दीजिए। इन्हें पानी में 4 से 5 मिनट के लिए रहने दीजिए और फिर छानकर चाहें तो शहद मिलाकर पीजिए।
 
 
3. ग्रीन टी : शोध के हिसाब से इस चाय में पाया जाने वाला रसायन EGCG शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जो कि शरीर से वजन कम करने का काम करता है। यह एक दिन में करीब 70 कैलोरी तक कर देता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट केटेचिंस होता है, जो कि मेटाबोलिज्म बढ़ाता है और चर्बी को घटाता है। यह चाय 85 डिग्री सेल्सियस पर करीब 2 से 3 मिनट में तैयार हो जाती है।
 
4. रोज टी : रोज टी सबसे पुराने स्वाद में पाई जाने वाली चाय में से एक है। इसे ताजा गुलाब और कलियों से बनाया जाता है। यह शरीर के लिए एक थैरेपी की तरह है। यह न केवल शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों को दूर करके त्वचा को सुन्दर बनाता है बल्कि इसमें विटामिन A, B3, C, D और E होते हैं, साथ ही साथ ये संक्रमणों से भी निजात दिलाता है।
 
 
5. ओलोंग टी (Oolong Tea) : शोध से खुलासा होता है कि ओलोंग टी, थोड़ा खमीर उठाने की प्रक्रिया से तैयार होती है। यह ग्रीन टी से ज्यादा कारगर होती है। यह चाय चर्बी जलाती है और कोलेस्ट्रोल और शरीर में घुली हुई चर्बी को कम करती है। वजन कम करने के लिए रोज 2 कप ओलोंग चाय पीने की सलाह दी जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिसंबर 2018 का मासिक पंचांग, पढ़ें एक ही स्थान पर...