Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Makeup Hacks - मेकअप के दौरान आंखों से नहीं आएगा पानी, जान लें ये 5 सरल उपाय

हमें फॉलो करें Makeup Hacks - मेकअप के दौरान आंखों से नहीं आएगा पानी, जान लें ये 5 सरल उपाय
, शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (12:39 IST)
कई बार मेकअप के दौरान आंखों से पानी आने लगता है जिससे आपको आई और फेस मेकअप खराब हो सकता है। इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स है जिन्हें आप फॉलो कर आराम से अपनी आंखों से बहते आंसुओं को रोकने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए निम्न टिप्स मेकअप के पूर्व ध्यान रखना होगी। क्योंकि बाद में उन चीजों पर काम करना थोड़ा मुश्किल होगा। तो आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखें।

- मेकअप करने से 1 घंटे पहले मेकअप ब्रश को अच्छे से साफ कर लें। मेकअप ब्रश में जाम गंदगी आंखों में परेशानी हो सकती है। जैसे आंखों में कचरा जाने पर आंखों से पानी आना, मेकअप ब्रश जितने साफ रहेंगे आंखों से पानी कम आएगा। बेबी शैंपू की मदद से मेकअप ब्रश की सफाई कर सकते हैं। इससे ब्रश भी खराब नहीं होगा और जल्दी से साफ हो जाएंगे।

- मेकअप के दौरान फेस प्राइमर का जरूर उपयोग करें। यह मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रखेगा साथ ही आंखों में पार्टिकल्स नहीं जाएंगे।

- आंखों का मेकअप करने के बाद अगर आंखों से पानी आने लगे तो सबसे पहले पंखा बंद करें। इसके बाद अपने चेहरे को ऊपर करके हवा में फूंक दें। इससे आंखों से आ रहा पानी कम पड़ जाएगा।

- किसी को हल्का आई मेकअप करने में आंसू आने लगते हैं ऐसे में चेहरे को थोड़ा ऊपर की उठाकर रखें। इससे पानी नहीं आएगा।

- ऊपर की पलकों पर फिर भी मैनेज करके आईलाइनर लगा लिया जाता है। लेकिन नीचे लैशेज पर आई लाइनर की जगह आप अच्छा वाला काजल भी लगा सकते हैं। उससे भी आपको गॉर्जियस लुक मिलेगा। तो कुछ इस तरह आप अपनी आंखों की खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Diwali 2021 : दिवाली पर अस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से होने वाली परेशानी से ऐसे बचें