Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Teej Makeup Tips: कैसे करें तीज का स्मार्ट मेकअप, मिनटों में पाएं अमेजिंग लुक

हमें फॉलो करें Teej Makeup Tips: कैसे करें तीज का स्मार्ट मेकअप, मिनटों में पाएं अमेजिंग लुक
हरियाली तीज और हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस त्योहार पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और निर्जला व्रत करती हैं। वहीं कुछ जगहों पर इस व्रत को कुंआरी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए भी रखती हैं। इस खास अवसर पर महिलाओं के 16 श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है।
 
अधिकतर महिलाएं पार्लर जाकर अपनी खूबसूरती को निखारना चाहती है और खुद को परफेक्ट लुक देना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन अगर इस वक्त आप घर से बाहर जानें से बचना चाहती है और पार्लर से दूरी बनाए रखना चाहती हैं, तो घर पर ही आप खुद को स्मार्ट मेकअप करके एक परफेक्ट लुक दें सकती हैं।
 
तो जानते हैं मेकअप टिप्स-
 
1. इस मौसम में आपको वॉटरप्रूफ मेकअप का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में उमस के कारण आपका मेकअप खराब हो सकता है और चेहरा ऑइली नजर आ सकता है।
 
2. ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचें व हल्का मेकअप ही करें।
 
3. मेकअप से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से क्लीजिंग मिल्क से साफ करें। आप कच्चे दूध से भी अपने चेहरे को साफ कर सकती है।
 
4. इसके बाद एक कपड़े में कुछ आइस क्यूब लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से आपको फ्रेश लुक मिलेग व आपका मेकअप लंबे समय तक बरकरार रहेगा।
 
5. अपने पूरे चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को इवन टोन देने में मदद करेगा, साथ ही मेकअप लंबे समय तक बना रहेगा।
 
6. इसके बाद अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से बेस का चयन करें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं जिससे बेस आपकी त्वचा के ऊपर-ऊपर नजर न आए। आप इसे मेकअप ब्लैंडर की मदद से लगा सकती हैं।
 
7. स्किन पर अब फेस पाउडर लगाएं लेकिन ध्यान दें कि ज्यादा न लगाएं, बस टचअप करें, क्योंकि फिर इससे मेकअप ओवर दिखने लगता है।
 
8. अब बारी आती है आपके चेहरे के सबसे खूबसूरत हिस्से यानी आपकी आंखों की। आंखों का मेकअप करते समय इस बात का ख्याल रखें कि यदि आप आंखों का मेकअप डार्क कर रही हैं, तो आपको लिपस्टिक लाइट रखनी है, वरना आपका मेकअप ओवर लग सकता है। लेकिन दिन के समय मेकअप लाइट रखना ही बेहतरी है। इसके लिए आप आईलाइनर लगाएं, आंखों की वॉटर लाइन के पास हल्का काजल लगाएं, फिर मसकारा। इससे पलकें घनी व काली नजर आती हैं और आंखों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है, लेकिन आपका मस्कारा भी वॉटरप्रूफ होना चाहिए।
 
9. लिप्स के मेकअप के लिए आप मैट लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। यदि आंखों को लाइट मेकअप दिया गया है तो आप चैरी रेड लिपस्टिक, ब्राउन, ऑरेंज जैसे लिपस्टिक कलर लगा सकती हैं। इसे भी आप स्कीन टोन के हिसाब से लगाएं।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाल क़िले से इस बार क्या कहने वाले हैं प्रधानमंत्री!