Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hair Care Tips : वक्‍त की कमी, लेकिन रात को भूलकर भी नहीं धोएं बाल, जानें खतरनाक नुकसान

हमें फॉलो करें Hair Care Tips :  वक्‍त की कमी, लेकिन रात को भूलकर भी नहीं धोएं बाल, जानें खतरनाक नुकसान
अक्सर महिलाएं समय की कमी होने के कारण रात को आराम से अपने बालों को धोती है। रात को बाल धोने के बाद हल्का-सा सुखाकर गीले बालों में ही सो जाती है। सिर में ठंडा - ठंडा और एकदम फ्रेश महसूस होता है लेकिन इसके कई सारे नुकसान होते हैं। जिससे महिलाएं अंजान है। रात को गीले बालों में सोने से सिर में इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है।इतना ही नहीं हमेशा ऐसा करने से गंजापन भी हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं गीले बालों में सोने से क्‍या नुकसान होते हैं -

1. गंजापन की आफत - अक्‍सर हम शिकायत करते हैं कि हेयर लॉस हो रहा है। जिसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि आप रात का गीले बालों से सो रहे हैं। गीले बालों में सोने से स्कैल्प की जड़े कमजोर हो जाती है, जिससे बाल जल्‍दी टूटने लगते हैं। वहीं गीले बालों में सोने से संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। जिस वजह से दाद, खुजली की समस्या होने लगती है। इतना ही नहीं दाद की समस्या एक से दूसरे में फैल सकती है। इसलिए बार - बार तकिए और चादर को धोने की सलाह दी जाती है।

2. सिर में बैक्‍टीरिया - गीले बालों में सोने से सिर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। दरअसल, जब सोते हैं तो सिर का पानी तकिये में जाता है। इससे उसमें नमी पैदा हो जाती है। जिसके बाद सिर की गर्मी बैक्टीरिया पैदा कर देती है। और बाल बेकार होने लगते हैं।

3. बालों का रूखापन - रात को गीले बालों में सोने से बाल बहुत जल्‍दी नहीं सूखते हैं क्‍योंकि वह सोने में दब जाते हैं। अक्‍सर सुबह उठकर देखने पर बाल ठंडे ही रहते हैं। बता दें कि गीले बालों में सोने से उसका नेचुरल तेल भी खत्‍म हो जाता है जिससे भी बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं।      

4. ठंड लगना  - एसी का प्रयोग आजकल आम बात हो गई है। लेकिन अगर आप भी गीले बालों से एसी में सोने जाते हैं तो आपको ठंड भी लग सकती है। कई बार महिलाओं का सिर तेजी से दुखने लगता है।

5. बालों का टूटना - अगर आप सोचते हैं बालों को खोलकर सो जाएं इससे बाल टूटेंगे नहीं और रातभर में सूख जाएंगे। तो ऐसा नहीं करें। बालों को हमेशा बांधकर सोना चाहिए। वहीं  बालों को खुला रखकर सोने से वह टूटते हैं। करवट लेने में बाल खींचते भी है और अधिक टूटते हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परिवृत्त पार्श्वकोणासन : श्वास लेने की क्षमता में होता है सुधार