Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस तरह पाएं शरीर की दुर्गंध से छुटकारा

हमें फॉलो करें इस तरह पाएं शरीर की दुर्गंध से छुटकारा
हर कोई खुद को प्रेजेंटेबल रखना चाहता है और रखना भी जरूरी है। कई बार छोटी-छोटी चीजों की वजह से हम असहज हो जाते हैं। इसमें सबसे पहले बात आती है शरीर से आती दुर्गंध की।
 
शरीर की अच्छी तरह से साफ-सफाई तो हर कोई करता है लेकिन इसके बाद भी ऐसा कई लोगों में देखा गया है कि वे इस समस्या से परेशान रहते हैं और असहज महसूस करते हैं।
 
वैसा शरीर से दुर्गंध आने का कारण खान-पान में गड़बड़ी और हार्मोन भी जिम्मेदार होते हैं। लेकिन हम अगर कुछ टिप्स को अपनाएं तो इस समस्या से कई हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स-
 
नहाने से पहले गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें अवश्य डालें। यह आपकी शरीर से दुर्गंध आने वाली समस्या को काफी हद तक कम करेगा, साथ ही आपको फ्रेश भी महसूस होगा।
 
गुलाब जल को नहाने के पानी में डालकर नहाने से भी आपकी समस्या से आपको निजात मिलेगी।
 
यदि आप किसी मलाई या किसी उबटन से नहाते हैं तो इसके बाद बॉडी वॉश का जरूर इस्तेमाल करें। 
 
 बेकिंग सोडा शरीर की दुर्गंध की परेशानी से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप नहाने से पहले बेकिंग सोडा और नींबू का रस दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को अपने अंडर आर्म्स में लगाएं और इसके बाद इसे साफ कर लें। ये उपाय आपको पसीने की बदबू को रोकने में मदद करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाशिवरात्रि विशेष : 10 सामग्री, 10 अभिषेक और 10 मनोकामना