Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Beauty Hacks: चेहरे पर जमा तेल हटाने के 3 आसान उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें Beauty Hacks: चेहरे पर जमा तेल हटाने के 3 आसान उपाय
सभी का स्किन टाइप अलग -अलग होता है। उस अनुसार आपकी त्‍वचा होती है। सभी के शरीर में ऐसे ऑयल ग्‍लैंड्स होते हैं जो सीबम बनाते हैं, जिससे चेहरे पर चमक रहती है।  लेकिन कुछ लोग होते हैं जिनके चेहरे पर चमक के साथ बहुत ज्‍यादा तेल होता है। इससे चेहरा शाइन जरूर करता है लेकिन चेहरे पर फुंसी भी अधिक होती है। तेल होने के कारण चेहरे पर कभी पानी वाली फुंसी आ जाती है तो मोटी फुंसी होने लगती है।  तो आइए जानते हैं कैसे अपने चेहरे के तेल को चुटकियों में खत्‍म करें - 
 
1. दिन में तीन बार धोए चेहरा - किसी को गाल पर बहुत अधिक मात्रा में तेल आता है तो किसी को माथे, नाक या अपर लिप्‍स पर तेल आता है। तेल को कम करने के लिए दिन में अपने चेहरे को कम से कम 3 बार धोएं। उससे अधिक भी नहीं। रोज चेहरे को हल्‍के हाथों से पानी से धोएं। चेहरे का ऑयल 1 महीने में कम होने लग जाएगा।  
 
2.माइश्‍चराइजर जरूर लगाएं - चेहरा धोने के बाद मॉइश्‍चराइजर जरूर लगाएं। अगर चेहरे पर कुछ नहीं लगाएंगे तो चेहरे पर और अधिक तेल आएगा। हाइड्रेट चेहरे पर ऑयल ग्‍लैड्ंस और अधिक एक्टिव हो जाते हैं।  
 
3. नोज स्ट्रिप का करें इस्तेमाल - अगर आपकी नाक पर बहुत अधिक मात्रा में तेल आता है तो आप नोज स्ट्रिप का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह बाजार में आसानी से उपलब्‍ध होती है। 15 दिन से 1 महीने के बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा। नोज स्ट्रिप लगाने से नाक पर जमा एक्स्‍ट्रा ऑयल स्ट्रिप सोख लेता है।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या मोबाइल और इंटरनेट के युग में हिन्दी बचेगी?