Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मात्र 15 दिनों में चेहरा खूबसूरत बनाएं, जानिए कैसे

हमें फॉलो करें मात्र 15 दिनों में चेहरा खूबसूरत बनाएं, जानिए कैसे
हम अपना चेहरा चमकाने के लिए ब्यूटी पार्लर के मोहताज होते हैं या फिर कुछ घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं। यहां तक कि आधुनिक तकनीक से बोटोक्स की भी शरण में चले जाते हैं। यहां पेश है कुछ ऐसे उपाय जिसके लिए ना महंगी दवाई की जरूरत है ना ही फेसपैक और पार्लर के नखरों की।




प्रस्तु‍त है चेहरे के कुछ ऐसे व्यायाम जिन्हें आप आसानी से कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं अपने चेहरे की रौनक। इन्हें हम फेशियल योगा का नाम दे सकते हैं। प्रत्येक फेशियल योगा 8-10 से 20 बार प्रतिदिन 5 से 7 मिनट तक करें। इससे आपको 15 दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।


फेशियल योगा स्टेप्स


1 गर्दन सीधी रखकर आईब्रो ऊपर-नीचे करें।

2 भौहें सिकोड़ें, माथे पर आड़े व खड़े सल डालें।

3 गर्दन सीधी रखें व ऊपर-नीचे देखें।

4 आंखों को दोनों दिशा में गोल घुमाएं।

5 आंखों पर हथेली रगड़कर कुछ देर रखें।

6 सुबह व रात आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

webdunia

7 नथुने फुलाएं व ढीला छोड़ दें।

8 पूरा मुंह खोलें व बंद करें।

9 जबड़ा दाएं-बाएं हिलाएं।

10 होठों को सिकोडें व फैलाएं।



 
webdunia

11 दांत दिखाएं व बंद करें।

12 मुंह से फुग्गा फुलाएं।

13 दांत पर दांत रखकर जमकर दबाएं।

14 गर्दन की चमड़ी को खीचें, जबड़ा टाइट करें।

15 दस तक गिनते हुए गर्दन को पीछे ले जाएं।

16 मुंह में पानी भरकर हिलाएं।

webdunia



17 सोने के पहले प्रतिदिन चेहरे को साफ करें। यदि आप वर्किंग वूमन हैं तो डीप क्लीजिंग मिल्क से साफ करें।


व्यायाम के अतिरिक्त संतुलित खान-पान आपकी त्वचा में असली चमक लाता है। अतः भोजन में दूध, दही, सलाद, फल, हरी सब्जियां अवश्य लें। पर्याप्त पानी पिएं, सूर्य की तेज किरणों से बचें व धूप का चश्मा लगाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi