Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Winter Skin Care Tips - ठंड में अखरोट का फेस पैक झुर्रियों से दिलाएगा मुक्ति, चेहरे को बनाएं चमकदार

हमें फॉलो करें Winter Skin Care Tips - ठंड में अखरोट का फेस पैक झुर्रियों से दिलाएगा मुक्ति, चेहरे को बनाएं चमकदार
, शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (17:40 IST)
ठंड में अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों में आराम मिलता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा -3 फैटी, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कॉपर, फास्फोरस, जिंक, सेलेनियम मुख्य रूप से पाया जाता है। ये आपके सेहत के लिए बेहतर विकल्प है लेकिन इसके साथ ही आप ग्लोइंग स्किन तो पा सकते हैं। साथ ही चेहरे पर आ रहे असमय झुर्रियों से भी निजात मिलेगी। आइए जानते हैं  कैसे लगाएं चेहरे पर अखरोट का पैक जो आपको कम समय में झुर्रियों से निजात दिलाएगा।

कैसे बनाएं अखरोट का फेस पैक -

- सबसे पहले एक चम्मच अखरोट का पाउडर लें, उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्‍स कर लें, इसके बाद दो चम्मच गुलाब जल। ये सभी अच्छे से मिक्‍स कर लें। अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली है तो आप इसमें एक चम्मच शहद मिला लें।
- फेसपैक बनने के बाद उसे 15 मिनट तक मुंह पर लगाकर रखें।
- इसके बाद सामान्य पानी से चेहरे को धो लें। आपका चेहरा खिल जाएंगा।
- इसे हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं। इससे आपका चेहरे पर मौजूद झुर्रियां धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।

अखरोट का तेल लगाएं -

- अगर आप डार्क सर्कल से परेशान है तो या आंखों के नीचे सूजन आ रही है तो अखरोट के तेल का इस्‍तेमाल करें।  
- जी हां, थोड़ा सा अखरोट का तेल लें। आंखों के नीचे काले वाले भाग पर गुनगुना लगा लें। 5 मिनट तक हल्‍के हाथों से रब करें। और ऐसे ही लगाकर सो जाएं।
- सुबह उठकर सामान्‍य पानी से चेहरा धो लें।
- इस प्रक्रिया को रोज दोहराएं। ऐसा करने के बाद कुछ सप्ताह में आपको फर्क नजर आने लगेगा।


आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के उपाय
 
-1 चम्‍मच नींबू का रस लें, 1/2  चम्‍मच शहद, 1 चम्मच ओटमील, और 1 चम्‍मच अखरोट पाउडर। सभी को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्‍ट को 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें।
- सप्ताह में इस पेस्ट को 4 बार जरूर लगाएं। इससे आपके आंखों के नीचे या आसपास जो सिलवटें पड़ती है वह कम हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या नए म्‍यूटेंट Omicron से डरने की जरूरत है, भारत में किसे है सबसे ज्‍यादा खतरा?