परफ्यूम का यूज किसी मौसम का मोहताज नहीं है। इसे खरीदने में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए, जानते हैं कि अच्छा परफ्यूम कैसे खरीद जाए-
1. परफ्यूम की भीनी-भीनी महक न सिर्फ फ्रेशनेस देती है, बल्कि कई बार यह आपकी पहचान भी बन जाती है।
2. फिर यह अपोजिट सेक्स को अट्रैक्ट करने में भी मदद करती है। इसलिए परफ्यूम को यूँ ही नहीं खरीदना चाहिए। इसे सोच-समझ कर चूज करें।
3. हर किसी पर एक ही तरह के परफ्यूम सूट नहीं करता। दरअसल, सेंट में मौजूद केमिकल्स बॉडी की महक से मिलकर कुछ अलग तरह की खुशबू छोड़ते हैं।
4. हमेशा एक ही फ्रेगरेंस पर फिक्स न रहें।
5. जहाँ फोरेस्ट्री सेंट्स ब्वायज में काफी पॉपुलर हैं, वहीं वनीला मस्क या फिर मरीन सेंट्स भी ट्राई किए जा सकते हैं।
6. परफ्यूम लेने से पहले उसे अच्छी तरह चेक करना बेहद जरूरी है। स्टोर पर अपना पसंदीदा परफ्यूम लेकर उसे कलाई पर स्प्रे करके सूंघें। उसके बाद 10-15 मिनट इंतजार करके दोबारा सूंघें। फिर करीब 45 मिनट के इंतजार के बाद उसे तीसरी बार सूंघने के बाद आपको असली खुशबू का अंदाजा हो जाएगा।