1. सबसे पहले आप जब भी खरीदारी के लिए निकले तो पहले से ही तय कर लें कि आप क्या खरीदने जा रही हैं। कई बार होता है कि आप जाती सैंडिल के लिए हैं और खरीद लाती हैं जूते।
2. इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके पास काले या सफेद रंग के पहले से ही कोई सैंडिल या बैली हैं तो उसी रंग को फिर से खरीदने से बचें।
3. हाई हील खरीदने से पहले खुद देख लें कि आप कितनी बड़ी हील पहन सकती हैं। ऐसा न हो कि आप हाई हील खरीद डालें और बाद में वह बॉक्स में बंद रहें।
4. आजकल चटख रंगों का खूब क्रेज है। चटख लाल, पीला या नीले रंग की बैली आप बिना हील की भी खरीद सकती हैं जो किसी भी पोशाक पर पहनी जा सकती है।
5. अब ट्रेंड बदल गया है। अपने पूरे लिबास से हटकर आप चाहें तो लाल या पीले रंग की बैली भी पहन सकती हैं।
6. किसी भी रंग को खरीदने से पहले यह जरूर जाँच लें कि वह रंग या जूते का स्टाइल आप पर फब रहा है या नहीं।
7. आजकल कैनवस शूज या फ्लैट बैली का भी खूब चलन है। तो हाई हील की बजाए आप इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं।