Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब घमौरियाँ करे परेशान

Advertiesment
हमें फॉलो करें जब घमौरियाँ करे परेशान
NDND
अक्सर पसीने के कारण हमारे शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं। इन दानों में खुजली व जलन होती है। सामान्य भाषा में हम इसे घमौरियाँ कहते हैं।

घमौरियाँ अक्सर हमारी पीठ, छाती, बगल व कमर के आसपास होती है। घमौरियाँ होने के कई कारण है, जिनमें से कुछ इस प्रकार है -

1. जंक फूड का अधिक सेवन करना।
2. व्यस्त व तनावग्रस्त जीवनशैली।
3. एसिडिटी व फूड प्वाजनिंग।
4. शरीर से पसीना अधिक मात्रा में बाहर निकलना।
5. शराब व सिगरेट का अधिक मात्रा में सेवन।
6. कई बार एलोपैथिक दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी घमौरियाँ निकल आती है।

घमौरियों का उपचार :
1. ठंडे पानी से नहाएँ।
2. घमौरियों वाले स्थान पर आइस क्यूब रगड़ें। जलन व खुजली से तत्काल राहत मिलेगी।
3. नहाने के बाद पूरे शरीर पर टेल्कम पावडर लगाएँ।
4. बेसन को पानी में घोलकर घमौरियों वाले स्थान पर इसका लेप करें।
5. चंदन पावडर और धनिया पावडर को बराबर मात्रा में मिलाकर इनमें गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा लेप बनाएँ तथा इस लेप को शरीर पर कुछ देर लगाकर ठंडे पानी से धो लें।
6. नहाने से पहले जौ के आटे को पानी में मिलाकर इस पेस्ट को बदन पर लगाएँ और कुछ देर बाद ठंडे पानी से नहा लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi