Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाई दूज पर करते हैं ये 8 कार्य, आप भी करें

हमें फॉलो करें भाई दूज पर करते हैं ये 8 कार्य, आप भी करें
, मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (15:43 IST)
Bhai dooj 2022 date and time : गोवर्धन पूजा के अगले दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगी जो अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। इस माह ने कई लोग 26 अक्टूबर को ही भाई दूज मनाएंगे क्योंकि अपराह्न मुहूर्त में ही मनाया जाता है। 27 को यह मुहूर्त नहीं रहेगा।
 
1. इस दिन यमराज और यमुना की पूजा की जाती है। इस दिन यम के निमित्त दीपदान करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच जाता है।
2. भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को अपने घर बुलाकर उसे तिलक लगाकर उसकी आरती उतारकर उसे भोजन खिलाती है।
 
3. भाई दूज पर भाई को भोजन के बाद भाई को पान खिलाने का ज्यादा महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पान भेंट करने से बहनों का सौभाग्य अखण्ड रहता है।
 
4. कहते हैं कि इस दिन जो भाई-बहन इस रस्म को निभाकर यमुनाजी में स्नान करते हैं, उनको यमराजजी यमलोक की यातना नहीं देते हैं। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना का पूजन किया जाता है।  
 
5. इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भी प्रचलन है। कहते हैं कि इसी दिन से चित्रगुप्त लिखते हैं लोगों के जीवन का बहीखाता। 
 
6. वणिक वर्ग के लिए यह नवीन वर्ष का प्रारंभिक दिन कहलाता है। इस दिन नवीन बहियों पर 'श्री' लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है।
 
7. चित्रगुप्त की पूजा के साथ-साथ लेखनी, दवात तथा पुस्तकों की भी पूजा भी की जाती है।
 
8. भाईदूज पर यम और यमुना की कथा सुनने का प्रचलन है।
 
भाई दूज की कथा | bhai dooj ki katha:
पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन यमुना अपने भाई भगवान यमराज को अपने घर आमंत्रित करके उन्हें तिलक लगाकर अपने हाथ से स्वादिष्ट भोजन कराती है। जिससे यमराज बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपनी बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना ने अपने भाई यम से कहा कि आज के दिन जो बहनें अपने भाई को निमंत्रित कर अपने घर बुलाकर उन्हें भोजन कराएंगी और उनके माथे पर तिलक लगाएंगी तो उन्हें यम का भय ना हो। यमरान ने ऐसा सुनकर कहा, तथास्तु। तभी से कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया को बहनों द्वारा अपने भाई को भोजन कराकर तिलक लगाया जाता है। कहा जाता है कि नरकासुर का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा से मिलने इसी दिन उनके घर पहुंचे थे। सुभद्रा ने उनका स्वागत करके अपने हाथों से उन्हें भोजन कराकर तिलक लगाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाते हैं?