Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सागर में थलसेना की भर्ती रैली स्थगित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bhopal news
, मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (16:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित होने वाली थलसेना की भर्ती रैली को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। 
   
यह भर्ती रैली अगले माह 6 से 20 जनवरी तक नियत थी, लेकिन अब यह भर्ती रैली 14 से 25 जनवरी तक होगी। यह भर्ती रैली इन्दिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में होगी। 
   
मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के उम्मीदवारों के लिए एज्यूकेशन हवलदार की भर्ती भी रखी गई है। भर्ती रैली का विस्तृत ब्यौरा जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7% बढ़ा