Publish Date: Tue, 13 Oct 2015 (14:02 IST)
Updated Date: Tue, 13 Oct 2015 (14:05 IST)
जहानाबाद। राजद मुखिया लालू यादव ने यहां एक सभा में भाजपा और नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। लालू ने कहा कि भाजपा वाले चूहों को भगाओ और ऐसे नहीं भागें तो उन्हें प्याज दिखाओ।
महंगाई के मुद्दे पर मोदी पर तीखा हमला करता हुए लालू ने कहा कि मोदी कहते हैं कि हमने पेट्रोल सस्ता किया है, लेकिन दालें तो महंगी हैं। लोग पेट्रोल पिएंगे कि दाल पिएंगे? उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा वाले आरक्षण खत्म करना चाहते हैं मगर लालू के रहते आरक्षण खत्म नहीं हो सकता। हम ईंट से ईंट बजा देंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने पर भाजपा की आलोचना की और कहा कि भाजपा की बारात में कोई दूल्हा नहीं है, जबकि हमारी बारात में नीतीश कुमार दूल्हा हैं। एक बार फिर शब्दों की मर्यादा तोड़ते हुए लालू ने मोदी को ब्रह्म पिशाच कहा और साथ ही कहा कि मोदी को बधिया करना है।