Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने कहा, नीतीश के पुराने दिन नहीं लौटने देंगे...

Advertiesment
BJP
पटना। भाजपा ने रविवार को कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ हाथ मिलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाख कोशिश कर लें लेकिन वह किसी भी कीमत पर उनके पुराने दिनों को लौटने नहीं देगी।
 
नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके अच्छे दिन के वादे के बजाए पुराने दिन लौटाने के बयान के एक दिन बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू के साथ हाथ मिलाने वाले नीतीश लाख कोशिश कर लें पर भाजपा किसी भी कीमत पर उनके पुराने दिनों को लौटने नहीं देगी।
 
मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले उन पुराने दिनों को याद कर बिहार की जनता आज भी सहम जा रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की लिप्सा में नीतीश कुमार भले उन पुराने दिनों को भूल कर लालू प्रसाद और कांग्रेस की गोद में चले गए हों, लेकिन बिहार की जनता नहीं भूली है। शोरूम से गाड़ियां उठा ली जाती थीं, अपहरण उद्योग बन गया था और अपराधी लक्जरी गाड़ियों से बंदूक की नाल बाहर निकाल कर दहशत फैलाते हुए घूमते थे।’ (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi