Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरवल में लालू यादव का चुनावी मंच टूटा, कई हुए घायल

Advertiesment
Laloo Prasad Yadav
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अरवल के मधुवन मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनका मंच टूट गया। इस घटना में पार्टी के तीन चार स्थानीय नेता मामूली रूप से घायल हो गए।
लालू यादव अरवल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे तभी उनको सम्मानित करने के लिए 25 से ज्यादा लोग मंच पर चढ़ गए तभी मंच टूट गया। घटना के समय लालू यादव, उम्मीदवार रवीन्द्र कुमार के अलावा पार्टी के जिला ईकाई के तमाम नेता मंच पर मौजूद थे।
 
लालू यादव को कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद लालू यादव ने अपना भाषण जारी रखा। जनसभा में उन्होंने एक बार फिर एनडीए की निंदा की और महागठबंधन के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।
 
बिहार विधानसभा के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। कुछ दिन पहले लोजपा के नेता चिराग पासवान का मंच टूट गया  था हालांकि उन्हें भी कोई चोट नहीं लगी थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi