Publish Date: Wed, 07 Oct 2015 (13:48 IST)
Updated Date: Wed, 07 Oct 2015 (13:51 IST)
गोमांस के मुद्दे पर रामदेव द्वारा कंस कहे जाने के बाद राजद प्रमुख लालू यादव ने भी योगगुरु पर पलटवार किया है।
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक लालू ने कहा है कि रामदेव महाराज नहीं दवा बेचने वाला है। यह साधु नहीं स्वादू है। उन्होंने कहा कि बीच में खबर आई थी कि रामदेव की दवाओं में सेक्स और उन्माद है।
लालू ने कहा कि जब मैंने काला धन का सवाल उठाया तो सबसे ज्यादा शोर इन्होंने ही मचाया था। बीफ वाले बयान पर सफाई देते हुए लालू ने कहा कि आप जाकर देख लीजिए कि हमारी गायों की कितनी सेवा होती है।