Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार विधानसभा चुनाव : सोनिया गांधी आज से चुनावी अभियान पर

Advertiesment
Bihar Assembly Election 2015
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को दोपहर एक बजे भागलपुर के कहलगांव और दोपहर तीन बजे गया के वजीरगंज में चुनावी जनसभा कर अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी।
सोनिया ने इन दोनों रैलियों से आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) प्रमुख लालू यादव को दूर रखा है। कहलगांव में पहले चरण में और वजीरगंज में दूसरे चरण में मतदान होना है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य विधानसभा के पांच चरण में होने वाले चुनाव से पहले इस महीने कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी तीन और 17 अक्टूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगी जबकि राहुल गांधी 7, 26 और 30 अक्टूबर को रैलियों को संबोधित करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi