Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज, NDA की बैठक आज, राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल

हमें फॉलो करें बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज, NDA की बैठक आज, राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल
, रविवार, 15 नवंबर 2020 (09:26 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में NDA गठबंधन की जीत के बाद नई सरकार के गठन का हलचल तेज हो गई। आज एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस बैठक में शामिल होंगे। एनडीए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। 
webdunia
राज्यपाल को सौंपा जाएगा समर्थन पत्र : एनडीए की बैठक से पहले चारों घटक दल यानी जेडीयू, भाजपा, हम (HAM) और वीआईपी (VIP) के विधायक दलों की अपनी-अपनी बैठकें होंगी। इस बैठक में एनडीए के संभावित नेता के नाम पर चर्चा करेंगे साथ ही उनके नेतृत्व में सरकार गठन के लिए राज्यपाल को सौंपे जाने वाला पत्र तैयार करेंगे।

संयुक्त बैठक के बाद चारों दलों द्वारा राज्यपाल को समर्थन-पत्र सौंपा जाएगा। वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल एनडीए के नेता को सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे। फिर उनकी इच्छा के मुताबिक तिथि और समय निर्धारित कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। खबरों के अनुसार 16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए आज क्या है 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें