Publish Date: Wed, 22 Dec 2021 (18:32 IST)
Updated Date: Wed, 22 Dec 2021 (18:37 IST)
2020 में ऑटो सेक्टर में कोरोनावायरस की मार रही और बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन 2021 का साल कुछ राहत लेकर आया।
ऑटो कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक स्कीम्स लांच की। 2021 में हीरो की टॉप बाइक्स जो माइलेज में भी रहीं दमदार।
नवंबर 2021 में Hero MotoCorp की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor की कुल 1,92,490 यूनिट बिकी हैं। Honda CB Shine की नवंबर में कुल 83,622 यूनिट की सेल हुई है।
Hero की HF Deluxe नवंबर में देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। इसकी 76,149 यूनिट की सेल हुई जो पिछले साल नवंबर के 1.79 लाख से 57.56% कम है।
पल्सर की नवंबर में 61 हजार 913 यूनिट की बिक्री हुई। बजाज प्लैटिना 60,646 यूनिट के साथ इस लिस्ट (Best Selling Motorcycle In India) में 5वें नंबर पर रही है।