Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

National Statistics Day : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस और प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती

हमें फॉलो करें National Statistics Day : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस और प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती

WD Feature Desk

, शनिवार, 29 जून 2024 (10:49 IST)
PC Mahalanobis
Hiighlights 
 
* प्रशांत चन्द्र महालनोबिस की याद में मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस।  
* प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती।  
* राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के बारे में जानें।  
 
National statistics day : प्रतिवर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। साथ ही आज प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती भी है। यह प्रशांत चन्द्र महालनोबिस, जिन्होंने आर्थिक योजना और सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था, उन्हीं के जन्मदिन पर यह दिन मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक नियोजन, नीति निर्धारण के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।
 
- पहली बार 'राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस' 29 जून 2007 को मनाया गया था। सांख्यिकी के क्षेत्र में प्रशांतचन्द्र महालनोबिस के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा उनके जन्मदिन यानी 29 जून को हर वर्ष 'सांख्यिकी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 
 
- बहुआयामी प्रतिभा के धनी प्रशांत चन्द्र महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कोलकाता में हुआ था। 
 
- भौतिकी में पहला स्थान प्राप्त करने वाले महालनोबिस ने पहले कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से भौतिकी विषय में ऑनर्स तथा लंदन से उच्च शिक्षा लेकर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से भौतिकी और गणित दोनों विषयों में डिग्री हासिल की थी तथा रॉयल सोसाइटी, लंदन के 'फैलो' भी चुने गए थे।
 
- प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और मौसम विज्ञानी सीटीआर विल्सन के साथ कैवेंडिश लैबोरेटरी में भी महालनोबिस ने कार्य किया था।
 
- महालनोबिस द्वारा सुझाई गई सांख्यिकीय माप ने दुनिया को बताया कि कैसे सांख्यिकी का प्रयोग आम जनता की भलाई के लिए किया जा सकता है।
 
- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने उन्हें नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल का सांख्यिकी सलाहकार नियुक्त किया था तथा देश में राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने के उद्देश्य के लिए महालनोबिस की अध्यक्षता में 'राष्ट्रीय आय समिति' का गठन किया था। 
 
- प्रो. महालनोबिस को 'विश्व भारती' संस्थान का सचिव भी नियुक्त किया था, जिसकी स्थापना रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी।  
 
- प्रशांत चंद्र महालनोबिस को अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।  इसके अलावा हम अक्सर अखबारों में विभिन्न विषयों पर किए गए सर्वेक्षणों पर आधारित खबरें पढ़ते हैं, इसका श्रेय भी उन्हीं को जाता हैं, क्योंकि उन्होंने ही उस दौर में अपने कार्यों से देश की विकास संबंधी नीतियों के निर्माण में सर्वे की उपयोगिता से लोगों का परिचय कराया था।
 
- प्रशांत चन्द्र महालनोबिस अपनी मृत्यु तक भारतीय सांख्यिकी संस्थान के निदेशक और सचिव बने रहे। उनका निधन 28 जून 1972 को हुआ था। उन्होंने 17 दिसंबर 1931 को कोलकाता में 'भारतीय सांख्यिकी संस्थान' की स्थापना की और आज इसकी देशभर कई शाखाएं हैं। उन्हें सरकार द्वारा भारतीय सांख्यिकी का पिता कहने का सम्मान भी प्राप्त है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो क्षुद्रग्रह गुजर रहे हैं पृथ्वी के पास से, यदि टकराए तो...