sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज जिनका जन्मदिन है (27.2.2011)

Advertiesment
हमें फॉलो करें जन्मदिन
इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह विश्व क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।

भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के बहुप्रतीक्षित मैच की पूर्व संध्या पर स्ट्रास ने कहा कि तेंडुलकर दुनिया भर की टीमों के लिए कड़ी चुनौती बने हुए हैं और पिछले 22 वर्षों में उनकी निरंतरता से साबित होता है कि वह कल के मैच के लिए कितना तैयार हैं।

स्ट्रास ने कहा वह पिछले दो दशकों से विश्व क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कहा तथ्य यह है कि वह लंबे अर्से से ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए निरंतरता उनकी तैयारियों की साक्षी है।

उन्होंने कहा कि तेंडुलकर में शायद ही कोई नकारात्मक बिन्दु हो और वह महान खिलाड़ी हैं। स्ट्रास ने कहा आप तेंडुलकर के बारे में कोई नकारात्मक शब्द नहीं कह सकते। वह सच में महान खिलाड़ी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi