Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रसिद्ध हस्तियों का सेक्स एडिक्शन...

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिन्दी सेक्स न्यूज
Famous Celebrity Sex Addicts
एक पुरानी हिन्दी फिल्म का गीत- 'मेरे पिया गए रंगून वहां से किया है टेलीफून, तुम्हारी याद सताती है...'यह पंक्तियां प्रेमी-प्रेमिका की विरह वेदना को दर्शाती हैं, लेकिन वर्तमान समय याद से काफी आगे निकल 'फोन सेक्स' तक पहुंच गया है। पढ़े क्या है फोन सेक्स, जानें फोन सेक्स के बारे में खास बातें...

लॉस एंजिल्स स्थित सेक्सुअल रिकवरी इंस्टीट्‍यूट के संस्थापक निदेशक रॉबर्ट वीज का कहना है कि यह सेक्स को लेकर कोई बात नहीं है वरन सेक्स को लेकर एक जुनून या खब्त है। आइए, कुछ ऐसी ही प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में जानते हैं, जो बीमारी की हद तक सेक्स एडिक्शन से ग्रस्त थे...

ऐसे लोगों में से पहला नाम डेविड डचोनी हैं जो कि एक अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने 1997 से टिया लियोनी से विवाह किया और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन, उनकी कामुक बातों को लेकर अफवाहें चलती रहती हैं।
इसी वर्ष उन्होंने प्लेगर्ल को एक इंटरव्यू में कहा था कि वे एक सेक्स एडिक्ट नहीं हैं। पर अगस्त 2008 में डचोनी ने मान लिया था कि वे सेक्स एडिक्शन से पीड़ित हैं। बाद में उन्होंने एक रिहैब सेंटर में इसका इलाज भी कराया।

 

कौन है जिसने एक माह में 80 महिलाओं के साथ सेक्स संबंध बनाए...आगे पढ़ें...


रसल ब्रांड ने बनाए 80 महिलाओं के साथ सेक्स संबंध
रसल ब्रांड को फिल्म 'फॉरगेटिंग सारा मार्शल' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है और इसके साथ ही अनगिनत महिलाओं के साथ उनके संबंधों के किस्से भी उतने कुख्यात हैं। उन्हें लगातार तीन वर्ष तक सन के 'शैगर ऑफ द इयर' का पुरस्कार मिला, लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने एक माह के समय में 80 महिलाओं के साथ सोने का भी रिकॉर्ड बना दिया।

उन्होंने अपने संस्मरणों की पुस्तक द बुकी वूक में हेरोइन और सेक्स को अपनी कमजोरी बताया है। वे फिला‍डेल्फिया के सेक्स एडिक्शन ट्रीटमेंट सेंटर में इलाज करा चुके हैं और फिलहाल गायिका कैटी पेरी के साथ उनका रिश्ता है।

इनका भी हुआ है सेक्स एडिक्शन का इलाज...पढ़ें आगे..


इनका भी हुआ है सेक्स एडिक्शन का इला

FILE
कुछ ऐसा ही किस्सा आरएंडबी के एक सिंगर एरिक बेनेट का है। उन्हें उस समय प्रसिद्धि मिली जब उनसे हैली बेरी जैसी अभिनेत्री ने विवाह किया। 2003 में जब दोनों का तलाक हुआ तब इस तरह की बातें सार्वजनिक हुई थीं कि बेनेट का सेक्स एडिक्शन के लिए इलाज चल रहा था। हालांकि 2008 में उनका सेक्स एडिक्शन के लिए इलाज किया गया, लेकिन इलाज कराने के बाद उनका दावा था कि वे कभी भी सेक्स एडिक्ट नहीं रहे।

...तो इन्हें देने होंगे 50 लाख डॉलर... पढ़ें अगले पेज पर..


...तो इन्हें देने होंगे 50 लाख डॉलर

webdunia
FILE
हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता माइकल डगलस ने दो फिल्में 'बेसिक इंस्टिक्ट' और 'फैटल अट्रेक्शन' में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन कहा जाता है कि उनकी जिंदगी में फिल्मों की असलियत ने अपनी छाप छोड़ दी। समझा जाता है कि उन्हें 1993 में सेक्स रिहैब में भर्ती कराया गया था। पर दिसंबर 1994 में उन्होंने स्टार न्यूज को जानकारी दी कि बहुत अधिक शराब पीने के कारण उन्हें सियरा टस्कन क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।

इस आशय की खबरें भी हैं कि विवाह से पहले एक समझौते के तहत अगर वे कोई वेबफाई करते हैं तो ऐसे प्रत्येक मामले के उन्हें 50 लाख डॉलर उन्हें अपनी पत्नी कैथरीन जेटा-जोन्स को देने होंगे।

हां, मैं सेक्स एडिक्ट हूं...आगे पढ़ें..


हां, मैं सेक्स एडिक्ट हू

कैन वेस्ट जैसा प्रतिभाशाली और अक्सर ही नकचड़ा रैपर, सिंगर और प्रोड्‍यूसर कभी भी महिला के बिना नहीं दिखाई देता है। 2006 में उन्होंने रोलिंग स्टोन से कहा था कि वे पोर्नोग्राफी का आनंद लेते हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कह दिया कि उनके बयान को गलत ढंग से छापा गया है। 2009 में उन्होंने डिटेल्स पत्रिका को कहा कि वे सेक्स एडिक्शन से ग्रस्त हैं।

फिलहाल वे किम करदाशियां के साथ अपनी नवजात बेटी के साथ दिन बिता रहे हैं। पर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कभी नहीं कहा कि उनके व्यवहार को लेकर कुछ समस्याएं हैं या उन्होंने कभी भी सेक्स एडिक्शन का इलाज कराया है।

इन पर भी आरोप लगे हैं सेक्स एडिक्शन के... आगे पढ़ें..


इन पर भी आरोप लगे हैं सेक्स एडिक्शन क

webdunia
FILE
अभिनेता और कॉमेडियन बिल मरे आम तौर पर लोकप्रियता से दूर भागते हैं लेकिन उनकी लव लाइफ बहुत चर्चित हुई है। मार्गरेट केली के साथ उनका विवाह 15 वर्ष तक चला लेकिन बाद में उनका जेनिफर बटलर से संबंध हो गया।

बटलर और उनका रिश्ता भी 10 वर्ष तक चला और जब दोनों में अलगाव हुआ तो बटलर ने मरे पर आरोप लगाए थे कि वे व्यभिचार, मारिजुआना, एल्कोहल और सेक्स एडिक्शन के आदी हैं, लेकिन मरे ने इन आरोपों का जवाब देने की जरूरत नहीं समझी।

इन्हें मर्दों से संबंध बनाने के लिए जाना है...आगे पढ़ें..


इन्हें मर्दों से संबंध बनाने के लिए जाना ह

अभिनेत्री कैट मॉस हैं भी मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए जानी जाती हैं। संभवत: वे दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। जब टेबलॉयड्‍स ने उनसे पूछा कि क्या वजह है कि उन्होंने हाल में सुधरे ड्रग एडिक्ट रसल ब्रांड के साथ सेक्स संबंध बनाना ही बंद कर दिया तो उनका जवाब था-फक। उल्लेखनीय है कि वे सामान्य बातचीत में भी इस शब्द का बड़ी उदारता से इस्तेमाल करती हैं।

वास्तव में कैट अपने पूर्व प्रेमी पीट डोहार्टी के साथ संबंधों के टूटने से उबरने में लगी हैं। पीट जितने संगीत के लिए जाने जाते हैं, उतने उन्हें नशे की लत के लिए जाना जाता है। पर कैट के साथ प्रेम प्रसंग ने रसल को वह कुख्याति अवश्य दिला दी जिसके पीछे वे भागते रहते हैं। भले ही सुपरमॉडल कैट मॉस को इस बात का बुरा लगता हो, लेकिन रसल यह बताने से नहीं चूकते हैं कि दोनों ही एक दूसरे के साथ मजे ले रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi