Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेक्स करने गया पर लाश के साथ सो गया!

Advertiesment
हमें फॉलो करें शव के साथ सेक्स
पिछले दिन कंबोडिया की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने ताबूत से एक एक ऐसे शख्श को गिरफ्तार किया जो कि एक लड़की के शव के साथ सेक्स करने गया था, लेकिन वहां जाकर ताबूत में ही सो गया। पुलिस का कहना है कि जब उसे पकड़ा गया तो वह गहरी नींद में सो रहा था।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की उम्र 47 वर्ष की है और उसका नाम चेन चियान है। उसे गांव बालों ने तब पकड़ा जब वह एक कब्र में सो रहा था और उसका एक पैर कब्र से बाहर निकला हुआ था। यह जानकारी लड़की के परिजनों ने दी जिनकी किशोर लड़की का शव ताबूत में रखा था।

चिन चियान ने पुलिस को बताया कि उसे रात दस बजे ताबूत को खोदना शुरू किया था जबकि एक दिन पहले वह लड़की के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। कंबोडिया के एक दैनिक समाचार पत्र के अनुसार इस व्यक्ति को तब गिरफ्तार किया गया जबकि वह मिट्‍टी को खोदते हुए ताबूत तक पहुंच गया था। उसने 17 वर्षीय लड़की के ताबूत को खोला।

उसने पुलिस को बताया कि वह लाश के साथ सेक्स करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका क्योंकि ताबूत बहुत छोटा था। थक जाने के कारण वह वह शव के उपर ही लेट गया और उसे गहरी नींद आ गई। सुबह छह बजे गाव वालों ने च‍ियान की टांग को कब्र से बाहर निकली देखी तो इस बात की जानकारी मृत लड़की के परिजनों को दी।

पुलिस प्रमुख क्यो वूथा ने कहा कि यह घटना राजधानी नोम पेन्ह से 103 मील दूर दक्षिण पूर्व में हुई। यह घटना प्रे पाउन समुदाय में हुई। वूथा का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि अपराधी क्या मृतका को तब से जानता था जबकि वह जीवित थी। उनका कहना है कि चिन चियान के बारे में कहा जाता है कि वह नशीले पदार्थों का आदी है और उसे स्थानीय पैगोडा के पास नंगे घूमने जैसे विचित्र काम करने के लिए जाना जाता है।

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि हम चियान को पूछताछ के लिए जिला पुलिस को सौंप देंगे और इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi