Publish Date: Wed, 05 Mar 2014 (07:35 IST)
Updated Date: Mon, 06 Nov 2017 (16:23 IST)
फ्लोरिडा। भला कोई 6 माह की लड़की भी पोर्न स्टार बन सकती है तथा कोई माता-पिता अपनी नन्ही-सी बच्ची को पोर्नोग्राफी में शामिल होते हुए देख सकते हैं, लेकिन यह सच है। इंटरनेट पर कब किसे पोर्नोग्राफी का आइकॉन बनाकर पेश कर दिया जाए, इसका पता भी नहीं चल पाता।
ऐसी ही एक घटना हाल ही में सामने आई जिसमें 6 माह की लड़की के माता-पिता पर तब आसमान टूट पड़ा जब उन्होंने अपनी इस बेटी को पोर्निज्म में शामिल पाया।
मात्र 6 माह की लड़की को पोर्नोग्राफी में शामिल करने की यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की हैं, जहां इस दूधमुंही बच्ची के माता-पिता को खबर ही नहीं थी कि कब उसे पोर्न कंटेंट में शामिल कर लिया गया है।
क्या कहती हैं बच्ची की मां... पढ़ें अगले पेज पर...
फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में रहने वाली एंजेलिका क्लाड का कहना है कि उसने अपनी 6 माह की लड़की तायलीन की कई सारी तस्वीरें खींच कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, लेकिन इसका किसी ने इसका ऐसा गलत फायदा उठाया गया, जो वो सोच भी नहीं सकती थीं।
एक दिन जब वो इंस्टाग्राम देख रही थीं तो अचानक से ही अन्य पोस्ट पर इस लड़की की हूबहू फोटो देखी। यहां तक तो ठीक था, लेकिन जिस जगह इस लड़की की फोटो को आइकॉन बनाकर वहां पोर्न कंटेंट था तथा पोर्न साइट्स को लिंक किया हुआ था।
इस बात से सन्न हुई एंजेलिका ने इंस्टाग्राम से सारी फोटोज डिलीट कर दी, लेकिन उसके बाद भी वो फोटो वहां से नहीं हटी क्योंकि उसे कॉपी करके उस जगह पोस्ट किया गया था। इस बात से तायलीन के पिता को भी काफी आघात पहुंचा और उन्होंने इसे वहां से हटवाने की कोशिश की, लेकिन इसे पब्लिश करने वाली कंपनी ने कोई रेस्पांस नहीं दिया।