Publish Date: Wed, 13 May 2015 (15:39 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:44 IST)
अगर कोई व्यक्ति अपनी पार्टनर से कहे कि वह अपने ब्रेस्ट्स का साइज बढ़ा दे, तो क्या होगा? इसका जवाब एक जोरदार चांटे के रूप में होगा।
इवान लेकॉसके नाम एक व्यक्ति को को बड़े ब्रेस्ट्स से बेहद प्यार था और इसी कारण उन्हें एक किताब लिखने के लिए प्रेरित भी किया। इवान ने एक किताब के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि आखिर कैसे अपनी पार्टनर को ब्रेस्ट का साइज 'सरप्राइज' बनाने के लिए राजी किया जाए।
'डेली मेल' की एक खबर मुताबिक, 59 साल के इस लेखक ने अपनी गर्लफ्रेंड विक्टोरिया की मदद से इस बुक को तैयार किया है। इवान ने विक्टोरिया के ब्रेस्ट का साइज 26 D से बढ़ाकर 26 O कराया। यह सब उनके रिलेशनशिप के दौरान ही हुआ।
अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थिति फोर्ट लॉडरडेल के इवान ने यह बुक एक दोस्त के सुझाव पर तीन महिलाओं के साथ डेट करने के बाद लिखी। इन तीनों ही महिलाओं ने डेटिंग पीरियड के दौरान ही 'ब्रेस्ट ऑग्मेन्टेशन' कराया। कुछ लोग इवान की किताब की आलोचना कर रहे हैं और इसे महिलाओं के प्रति घृणा के भाव को बढ़ाने वाला बता रहे हैं। मगर इवान कहते हैं कि पुरुषों के डीएनए में ही बड़े ब्रेस्ट्स को लेकर प्यार होता है। (एजेंसियां)
webdunia
Publish Date: Wed, 13 May 2015 (15:39 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:44 IST)