Publish Date: Sat, 06 Jun 2015 (12:51 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:43 IST)
आपने अभी तक कंपनियों को कर्मचारियों को बड़े-बड़े इनाम देते सुना होगा। भारत में गुजरात के एक हीरा व्यापारी ने कर्मचारियों को बोनस, इनाम में कारें और फ्लैट्स दिए थे।
कुछ दिनों पूर्व चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों को पेरिस घुमवाया था, वहीं एक चीन की एक कंपनी ने अपने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी को जो इनाम दिया है, उसे सुनकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीन के नए वर्ष पर सिक्यूरिटी फर्म किहो-360 ने अपने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी को यह बोनस देने का निर्णय किया है। कंपनी ने कर्मचारी को एक पोर्न स्टार के साथ रात गुजारने का इनाम दिया। जिस पोर्न स्टार के साथ एक रात बिताने का ऑफर दिया जा रहा है, वह चीन में काफी मशहूर 27 वर्षीय जूलिया हैं।
कर्मचारियों के पास अन्य विकल्प भी होंगे, यदि वे जूलिया के साथ रात नहीं गुजारना चाहें तो उन्हें पोर्शे कार या बाली में 5 दिन की छुटि्टयां भी मिल सकती हैं। हालांकि इस मामले पर पूछे जाने पर जूलिया और कंपनी दोनों ने ही कुछ भी कहने से मना कर दिया है। (एजेंसियां)
webdunia
Publish Date: Sat, 06 Jun 2015 (12:51 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:43 IST)