Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आखिर कैसे रुकें छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें ?

Advertiesment
molested in bus
नई दिल्ली। हमारे देश में कुछेक दिनों पहले एक वायुसेना अधिकारी को गिरफ्‍तार किया गया जिसने सेक्स चैट के लिए ही देश की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को उपलब्ध करा दी। इससे यह बात साबित होती है कि हम कितने सेक्स स्टार्व्ड कंट्री हैं लेकिन यहां सेक्स शिक्षा दिए जाने के नाम पर देश की संस्कृति खतरे में पड़ जाती है।
 
नतीजतन बस में, ट्रेन में, मेट्रो में, पार्क में... लड़कियों-महिलाओं के साथ अश्लील हरकतों के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने वसंत विहार पुलिस स्टेशन में बस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। छेड़छाड़ को लेकर एफआईआर करवाने के साथ-साथ पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक विडियो भी अपलोड किया है, जिसमें उसके बगल की सीट पर बैठा एक शख्स हस्तमैथुन कर रहा है।
 
पीड़िता का कहना है कि वह भरी हुई बस में सफर कर रही थीं और उनके बगल वाली सीट पर बैठा शख्स हस्तमैथुन कर रहा था। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान रह गई लेकिन बाद में मैंने एक विडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ताकि लोगों को इस घटना के बारे में पता चल सके।' 
 
पीड़िता ने आगे कहा, 'लोग इस तरह की हरकतों को यौन शोषण नहीं मानते।' पिछले महीने मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया था। आरोपी मरीन ड्राइव पर महिलाओं के एक ग्रुप के सामने हस्तमैथुन कर रहा था। मुंबई में ही एक अमेरिकी महिला के सामने ऐसा किया गया लेकिन हम इसे मनोरंजन समझकर देखते रहते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूड हालत में किया प्रपोज