Publish Date: Fri, 23 Jan 2015 (13:57 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (17:15 IST)
एक शोध में कहा गया है कि आधे जापानी वयस्क सेक्स नहीं कर रहे हैं। विदित हो कि जापान में जन्म दर लगातार घटती जा रही है, लेकिन जापानियों का कहना है कि थकान और सेक्स में रुचि न होने के कारण ऐसा हो रहा है।
एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि पिछले माह करीब 49.3 फीसदी जापानियों ने सेक्स नहीं किया। ज्यादातर लोगों का कहना है कि अधिक काम से थक जाने के कारण सेक्स उनके लिए तकलीफदेह बना हुआ है।
मेलऑनवन में सारा माम का कहना है कि 25 वर्ष से लेकर 29 वर्ष की आयु वर्ग के करीब पांचवें भाग के लोगों को सेक्स में बहुत कम या कोई रुचि नहीं है। अगले पचास वर्षों में जापान की जनसंख्या में एक तिहाई कमी आ सकती है।
क्यों नहीं है युवा जापानियों की सेक्स में रुचि... पढ़ें अगले पेज पर....
आधे जापानी वयस्कों और विवाहित पुरुषों के पांचवें हिस्से के लोगों का कहना है कि वे काम से इतना थक जाते हैं कि उन्हें सेक्स करने की कोई इच्छा नहीं रह जाती है। विदित हो कि 25 वर्ष से 29 वर्ष के सभी जापानियों की बीस फीसदी से अधिक लोगों का कहना है कि उनकी सेक्स में कोई रुचि नहीं है।
इतना ही नहीं, एक तिहाई जापानी महिलाओं का कहना है कि सेक्स उनके लिए बहुत तकलीफदेह है। जापान फैमिली प्लानिंग एसोशिएशन के शोधकर्ताओं ने पाया कि पिछले चार सप्ताहों के दौरान 49.3 लोगों ने (जिनमें 48.3 फीसदी महिलाएं और 50.1 फीसदी पुरुष हैं) किसी तरह का सेक्स नहीं किया है।
विवाहित लोगों के बीच भी सेक्स घट गया है और पुरुषों की एक पांचवीं जनसंख्या का कहना है कि काम से घर आने पर वे सेक्स करने के लिए थक चुके होते हैं। इस मामले में कुछ और आंकड़े ध्यान देने योग्य हैं। टोक्यो के महानगरीय क्षेत्र मे तीन करोड़ 50 लाख व्यक्ति हैं लेकिन यहां प्रति व्यक्ति केवल ढाई लाख शिशु पैदा होते हैं।
क्या शारीरिक संबंध बनाना गंदगी है... पढ़ें अगले पेज पर....
वर्ष 2013 की एक डॉक्य़ूमेंट्री में कहा गया था कि लोग वास्तविक से ज्यादा आभासी (वर्चुअल) सेक्स पसंद करने लगे हैं। यह युवा रोलेंड ने एक डॉक्यूमेंट्री में कहा था कि जब आप एक आभासी गर्लफ्रेंड रख सकते हैं और सेक्स का वर्चुअल अनुभव ले सकते हैं तो शारीरिक संबंधों की गंदगी की क्या जरूरत है?
उसका कहना है कि मैं जानता हूं कि जापान में बहुत लोग ऐसे हैं जोकि अपोजिट सेक्स का आनंद लेने के लिए आभासी अनुभव वाले गेम या पोर्नोग्राफी पसंद करते हैं, लेकिन वे रिश्ते में बंधने की चुनौतियों को स्वीकार नहीं करेंगे। आधुनिक जापानी महिलाओं को भी पुरुषों की जरूरत है, लेकिन वे कोई भी रिश्ता बनाने से पहले स्वतंत्रता चाहते हैं।
webdunia
Publish Date: Fri, 23 Jan 2015 (13:57 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (17:15 IST)