Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीन स्तनों वाली महिला..!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jasmine Tridevil
एक रियल्टी टीवी स्टार बनने के लिए लाला‍यित 21 वर्षीय महिला का दावा है कि उसने बीस हजार डॉलर की राशि खर्च करने के बाद कॉस्मेटिक सर्जरी से तीसरा वक्ष भी बनवा लिया है। जास्मिन ट्रेडेविल का कहना है कि उन्होंने एक टीवी स्टार बनने के लिए यह सब किया है।
 
उनका यह भी कहना है कि कम से कम 50 डॉक्टरों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। उन्हें ऐसा काम करने वाला सर्जन खोजने में ही दो वर्ष का समय लग गया। इस सर्जन ने उनके तीसरे वक्ष में निप्पल बनाने का भी काम किया। वे अब सारी दुनिया में तीन बक्षों वाली महिला के रूप में प्रसिद्ध हो गई हैं। 
 
अब उन्होंने एक कैमरा टीम को भी किराए पर लिया है जो कि टैम्पा, फ्लोरिडा में उनके तीन वक्षों वाली महिला के 'संघर्ष' को उतार रही है। जास्मिन (जोकि उनका वास्तविक नाम नहीं है) अब खुद अपना रियल्टी टीवी शुरू करने वाली हैं। पर उनको लेकर डॉक्टरों की नैतिक आचार संहिता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
 
उनके इस कारनामे को 'मानवीय गरिमा' के विरुद्ध माना जा रहा है। लेकिन उन्हें एक ऐसा सर्जन मिल ही गया जिसने उनका ऐसा ऑपरेशन कर दिया, लेकिन यह शर्त भी रखी कि वह कभी भी उसका नाम नहीं बताएंगी। वे पेशे से एक मसाज थैरपिस्ट हैं और हाल ही में उन्होंने अपना 21वां जन्म दिन मनाया है। उन्होंने अपने लिए बनवाई गई बिकिनी में दर्जनों तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं। वे अपने फॉलोअर्स को बताना चाहती हैं कि उनका यह ऑपरेशन पूरी तरह से वैध है।
 
खुद बना रही हैं रियल्टी टीवी शो... पढ़ें अगले पेज पर....

उन्होंने यह भी पूरे गर्व से बताया है कि उनकी मां और बहन ने उनसे संबंध तोड़ लिए हैं। उनका कहना है कि उनकी मां ना तो खुद बात करती हैं और ना ही बहन को बात करने देती हैं। उनके पिता भी खुश नहीं है और खुद को ‍शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है। 
 
इसके बावजूद ट्रिडेविल का कहना है कि उन्हें कोई दुख नहीं है। वे अपने द्वारा निर्माण किए जा रहे रियल्टी टीवी शो के पायलट एपिसोड्‍स को एमटीवी को भेजने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने रियल रेडियो 104.1 को बताया कि मेरा सपना है कि इस शो को एमटीवी पर दिखाया जाए। मैं इसमें एक-एक पैसा लगा रही हूं और अगर यह नहीं चलता है तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी। अमेरिकी सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स के अध्यक्ष स्कॉट ग्लासबर्ग का कहना है कि यह स्टंट अनैतिकता से भी बदतर और समाज के लिए नुकसानदेह है।
 
उनका नया स्वरूप 1990 में आई फिल्म 'टोटल रिकॉल' में दिखाई गई तीन वक्षों वाली वेश्या जैसा है। ग्लासबर्ग का कहना है कि यह मामले को नेशनल बोर्ड ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स में उठाया जाएगा। अगर सर्जरी करने वाले डॉक्टर का पता लग जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि वे ऐसा कराने के लिए तरह-तरह के तर्क दे रही हैं, लेकिन यह तर्क लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं। फिल्म में इस वेश्या को देखकर एक व्यक्ति कहता है, 'बेबी, तुम्हें देखकर मेरी इच्छा होती है कि मेरे तीन हाथ होते।''

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi