Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'लु लु' का सेक्स रिकॉर्ड बना सुर्खियां

Advertiesment
Panda
चीन के सिशुआं जायंट पांडा रिसर्च सेंटर में पल रहा एक पांडा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। यह चर्चा उसे ज्यादा देर तक सेक्स करने का रिकॉर्ड बनाने पर मिल रही है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक 'लु लु' नाम का यह पांडा चीन का नेशनल हीरो बन गया है। 
 
खबरों के मुताबिक पांडा का सेक्स में ठहरने के दौरान रिकॉर्ड अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन 'लु लु' ने सारे रिकॉर्डों को तोड़ डाला है। आमतौर पर जायंट पांडा 30 सेकंड से लेकर 5 मिनट तक ही सेक्स करते हैं, लेकिन लु लु ने तो एक ही दिन में दो रेकॉर्ड बना लिए। 'लु लु' ने 18 मिनट तक अपनी एक पार्टनर के साथ सेक्स किया। 
 
'लु लु' ने पहले तो अपनी एक पार्टनर के साथ 8 मिनट तक सेक्स किया और रिकॉर्ड बना दिया। इसके एक अगले ही दिन उसने अन्य मादा पांडा के साथ 18 मिनट और 3 सेकंड्स तक सेक्स किया और एक दिन पहले बनाया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैज्ञानिक 'लु लु' के इस व्यवहार का अध्ययन कर रहे हैं। 
 
पांडा पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है और यह संरक्षित जीव की श्रेणी में आता है। रिसर्च सेंटर में इनकी हरकतों और व्यवहार की हर जानकारी नोट की जाती है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi