Publish Date: Wed, 22 Oct 2014 (13:27 IST)
Updated Date: Thu, 02 Nov 2017 (16:34 IST)
उस आदमी को 'जेल्डिंग' नाम से जाना जाता है। उसने हाल ही में बताया कि क्यों उसने अपना लिंग काट डाला और अंडकोष निकलवा दिए। कहने का अर्थ है कि उसने अपने सभी सेक्स अंगों को साफ कर दिया है। उसने हफिंगटन पोस्ट को बताया कि एक औसत आदमी सोचता होगा कि मैं पागल हो गया हूं।
इससे पहले कि वह अपना लिंग निकलवाए जेल्डिंग का कहना है कि उसने एक डॉक्टर के साथ कई बार चर्चा की है। उसका अपने मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के साथ लम्बी चर्चा हुई और उसने पाया कि अपना लिंग निकलवाकर वह बेहतर रूप से एक सम्पूर्ण व्यक्ति के रूप में रहूंगा। इसके बाद एक यूरोलॉजिस्ट ने ऑपरेशन की सहमति दी थी। उसका कहना था कि एक लम्बे दौर में ऑपरेशन न करने का ऑपरेशन करने की तुलना में ज्यादा बुरा असर होता इसलिए ऑपरेशन करने का फैसला किया गया।
उन्होंने अपना ऑपरेशन 2011 में कराया। जेल्डिंग का कहना है कि खेल में लगी एक चोट के कारण भी उन्होंने यह फैसला किया। उनका कहना है कि कारण कुछ भी रहा हो लेकिन अपने लिंग के आकार के कारण मैं शर्मिंदा रहा हूं। यह मेरे व्यक्तित्व के साथ मेल नहीं खाती थी। वे एक समय पर 'कटर' भी रहे हैं। कहने का अर्थ है कि उन्होंने अंडकोष को निकालने का काम भी किया है। जेल्डिंग का कहना है कि कास्ट्रेशन की सर्जरी कराने से इम्यून सिस्टम में सुधार होता है और आप की जीवन प्रत्याशा तेरह वर्ष तक बढ़ जाती है।
एक लेखक विक्टर चेनी ने भी कास्ट्रेशन की हानियों और लाभों को एक पुस्तक में बताया है। चेनी अमेरिकी वायु सेना में ल्यूटिनेंट कॉलनेल (लेफ्टीनेंट कर्नल) रहे हैं। उन्होंने 25 वर्ष तक सर्जरी पर रिसर्च की है और जब उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ तो उन्होंने खुद का ऑपरेशन कराया था।
webdunia
Publish Date: Wed, 22 Oct 2014 (13:27 IST)
Updated Date: Thu, 02 Nov 2017 (16:34 IST)