Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या होता है जब गुप्तांग कट जाता है?

Advertiesment
हमें फॉलो करें private part
आमतौर पर गुप्तांग कटने की खबरें पढ़ने में आ जाती हैं। कई बार तो आश्चर्यजनक रूप से गुप्तांग के फ्रेक्चर होने के समाचार भी पढ़ने सुनने को मिल जाते हैं। लेकिन, इस तरह की खबरों के बाद यह विचार तो लोगों के मन में जरूर उठता होगा कि आखिर क्या होता है जब गुप्तांग कट जाता है? कितना दर्द होता है? क्या यह मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद जुड़ जाता है? ...और यदि जुड़ भी जाए तो क्या वह संभोग के काबिल रह पाता है?
 
कितना दर्द होता होगा? : जब गुप्तांग कटता है तब तो दर्द तो काफी होता ही है बल्कि बाद में भी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे बाइक चलाने के दौरान पूरा दबाव गुप्तांग पर ही पड़ता है, इस दौरान भी भारी तकलीफ उठानी पड़ती है।
 
विशेषज्ञों के मुताबिक कटे हुए गुप्तांग को पुन: जोड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि यौनांग को कितनी क्षति पहुंची है। विशेषज्ञों ने बताया कि वैसे तो लिंग को पुनः स्थापित करना बहुत मुश्किल है, लेकिन कोशिश की जा सकती है। संभव है कि गुप्तांग पुनः स्थापित हो जाए।
 
सर्जरी पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ... पढ़ें अगले पेज पर....

विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्जरी के सहारे लिंग को फिर से जोड़ा तो जा सकता है, लेकिन इसके फिर से काम करने पर आज भी सवाल है। एक चाइनीज अध्ययन के मुताबिक 50 में से एक आदमी ही पूरी तरह स्वस्थ हो पाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो तो पूरे लाभ की संभावना लगभग ना के बराबर है। 
 
सोचिए, किसी कारण से यदि लिंग को पुन: स्थापित करना मुमकिन न हो तो क्या होगा? इसके लिए डॉक्टर आपके शरीर में स्थित ऊतकों से मिलाकर नया गुप्तांग बना देते हैं। हालांकि इस प्रकार से गुप्तांग बनाना ज्यादा ठीक नहीं माना जाता क्योंकि इसके बाद मरीज को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
क्या आप संभोग कर पाएंगे? यह वाकई बहुत बड़ा सवाल है, लेकिन यह तभी हो सकता है जब आप पूरी तरह से ठीक हो जाएं। चाइनीज अध्ययन पर भरोसा करें तो ऐसे में संभोग की संभावनाएं बहुत कम हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi