आइरिस गिब्नी को विक्टोरिया'ज सीक्रेट की कार्मिक के तौर पर जाना जाता है। उन पर कथित तौर पर आरोप है कि एक पार्क कार में एक पुलिस अधिकारी ने एक सत्रह वर्षीय लड़के के साथ नग्न पकड़ा और वे इस लड़के के साथ सेक्स कर रही थीं। उनके बारे में बताया गया है कि यह किशोर लड़का उन्हें हाई स्कूल अमेरिकन फुटबॉल गेम के दौरान मिला था और वे वहां पर एक चीयर लीडर या चीयर मम के तौर पर काम कर रही थीं।
आइरिस गिब्नी पर आरोप है कि उन्होंने लड़के को अपनी नंगी तस्वीरें भी भेजी थीं। तीन बच्चों की मां आइरिस गिब्नी 42 वर्ष की हैं। उन्हें यह लड़का एक स्पोर्ट्स इवेंट के मौके पर मिला था और इन खेलों में उनकी बेटी चीयरलीडर के तौर पर परफॉर्म कर रही थी और वे इस खेलों में एक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रही थीं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी के सहपाठी के साथ सेक्स किया।
कहा जाता है कि दोनों ने अपने संदेश ट्विटर पर भेजे थे और इसके बाद गिब्नी ने कथित तौर पर लड़के के मोबाइल फोन पर अपनी नंगी तस्वीरें भेजी थीं। बाद में, वे कथित तौर पर नवंबर में मिले थे और उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने गुजरते समय देखा था। उसने देखा कि यह जोड़ा कार में पूरी तरह सें नंगा था जो कि पैंसिलवानिया में अवैध तरीके से पार्क की गई थी। ऐसा आरोप है कि गिब्नी सेक्स कर रही थी, लेकिन जब पुलिस अधिकारी उनके पास आया तो दोनों ने कपड़े पहन लिए थे और कार से भी बाहर आ गए थे।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने ही तुरंत स्वीकार कर लिया था कि क्या कुछ हो रहा था। विवाहित समझी जाने वाली गिब्नी ने खुद पुलिस से कहा कि दोष उसका है और उसने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था। एनबीसी फिलाडेल्फिया के अनुसार गिब्नी की बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है, जिसमें उसका किशोर प्रेमी पढ़ता है। पकड़ी जाने पर उसने तमाम बातों की दुहाई दी और कहा कि उसके खुद के भी तीन बच्चे हैं और वह इसके लिए माफी चाहती है। लक्जरी लिंगरी चेन विक्टोरिया'ज सीक्रेट के लिए काम करने वाली गिब्नी को 50 हजार डॉलर (32 हजार पौंड) की असुरिक्षत जमानत पर रिहा कर दिया गया। उसकी 30 दिसंबर को कोर्ट में पेशी होगी।