Publish Date: Fri, 27 Mar 2015 (15:20 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (17:04 IST)
दक्षिण अफ्रीका में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साउथ अफ्रीका के एक न्यूज पोर्टल पर छपी खबर के मुताबिक एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग को ग्लू से चिपका दिया।
न्यूज पोर्टल के मुताबिक 45 साल के एक शख्स के मन में यह बात घर कर गई थी कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी उसे धोखा दे रही है।
उसे शक था कि पत्नी का अफेयर उसके अंकल के साथ चल रहा है। एक दिन उसकी पत्नी को उसके अंकल ने घर पर छोड़ा। यहीं से उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा।
अगले पन्ने पर, दी दर्दनाक यातना...
पति ने कई बार पत्नी को धमकाया और उसने अपनी 40 साल की पत्नी को बेडरूम में लॉक कर दिया। फिर उसने चाकू उठाया और कपड़े उतारने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी, तो गर्दन काट देगा।
महिला के मुताबिक इससे पहले एक बार उसके पति ने उसका हाथ काटने की कोशिश की थी, इसलिए वह बेहद डरी हुई थी। महिला ने बताया कि जब मैंने कपड़े उतारे तो उसने मुझे लेटने को कहा।
चाकू का डर दिखाते हुए मेरे गुप्तांग में सुपर ग्लू लगा दिया। बाद में महिला ने ग्लू को हटा तो दिया, मगर इससे उसके गुप्तांग को गहरा नुकसान पहुंचा है। अब वह कभी सेक्स नहीं कर पाएगी।
महिला अपने पति को सलाखों के पीछे देखना चाहती है, मगर उसे यह भी डर है कि वह दोबारा आकर उसे नुकसान पहुंचाएगा। इस घटना के बाद से ही वह व्यक्ति फरार हो गया है। (एजेंसियां)
webdunia
Publish Date: Fri, 27 Mar 2015 (15:20 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (17:04 IST)