Publish Date: Mon, 09 Mar 2015 (14:49 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (17:08 IST)
वैज्ञानिकों ने कम से कम 300 लोगों के दिमाग में झांककर यह जानने की कोशिश की कि महिलाओं को लेकर उनकी वरीयता क्या होती है? यह कोई रहस्य नहीं है कि पुरुष स्त्रियों की छोटी कमर, लम्बी टांगें और भारी वक्षों से प्रभावित होते हैं। लेकिन शरीर को लेकर शोध में जुटे शोधकर्ताओं का कहना है कि इस सूची में हम मुड़ी हुई रीढ़ की हड्डी को भी जोड़ सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि पुरुष विशेष रूप से उन महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं जिनकी पीठ उनके नितम्बों के शीर्ष पर करीब 45 डिग्री मुड़ी होती है। इस बात से सिद्ध होता है कि पुरुषों को किम करदाशियां और जेनिफर लोपेज क्यों पसंद आती हैं? शोधकर्ताओं का दावा है कि बहुत पहले के समय में 45 डिग्री के कोण से महिलाओं को बच्चों को जन्म देने में लाभ होता था और इसकी कारण से यह पुरुषों की पसंद भी बन गई।
इस तरह के मोड़ या झुकाव के बिना गर्भधारण के दिनों में महिलाओं के नितम्बों पर दबाव करीब 800 फीसदी बढ़ जाता। जिससे उनकी गतिशीलता समाप्त हो जाती और इस कारण से पुराने समय में न तो अपने और परिवार के लिए भोजन खोज पातीं और न ही खतरे के समय भाग पातीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस मोड़ या झुकाव का महिला के नितम्बों के वास्तविक आकार से कोई अंतर नहीं पड़ता है। तुर्की की बिलकेंट यूनिवर्सिटी के शोध लेखक डेविड लुइस का कहना है कि 'यह आकर्षण का पहले से अनखोजा और स्वतंत्र पैमाना है।'
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि पुरुष प्रमुख रूप से उन महिलाओं के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं जिनकी मेरुदंड का झुकाव 45.5 डिग्री होता है। इस अध्ययन में यह निष्कर्ष भी निकाला गया है कि जो लोग सोचते हैं कि वे बड़े नितम्बों को पसंद करते हैं लेकिन वे वास्तव में मेरुदंड के कोण से प्रभावित होते हैं। उनका कहना है कि भले ही पुरुषों की ध्यान नितम्बों पर हो लेकिन वे महिला के मेरुदंड की जानकारी हासिल कर रहे होते हैं, भले ही वे इस बात से अनजान हों कि उनका मस्तिष्क यह काम कर रहा है।