Publish Date: Tue, 24 Apr 2018 (17:33 IST)
Updated Date: Tue, 24 Apr 2018 (17:38 IST)
बाल्टीमोर, मैरीलैंड। पिछले दिनों अमेरिका में दुनिया का पहला सफल लिंग और अंडकोष ट्रांसप्लांट किया गया। यह ट्रांसप्लांट अफगानिस्तान में घायल हुए एक सैनिक का हुआ है। इस पूर्व सैनिक ने अपने बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। यह सैनिक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है और समझा जाता है कि इस सप्ताह के अंत में उसे अस्पताल से घर जाने की अनुमति दे दी जाएगी।
अफगानिस्तान में घायल हुए इस सैनिक का जॉन्स हॉपकिन्स हॉस्पिटल में सैनिक के लिंग और अंडकोष का सफल ट्रांसप्लांट किया। डॉक्टरों ने सैनिक के लिंग और अंडकोष के अलावा उदर की भित्ति के कुछ हिस्सा का भी ट्रांसप्लांट किया। घायल सैनिक के इस ऑपरेशन को करने में सर्जनों को 14 घंटे लगे और 11 सर्जनों की टीम ने इस काम को अंजाम दिया।
एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार अफगानिस्तान में एक आर्इइडी डिवाइस में विस्फोट होने की वजह से सैनिक बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल सैनिक का ऑपरेशन करने में 9 प्लास्टिक सर्जन और 2 यूरोलॉजिकल सर्जनों की टीम ने 26 मार्च को हुए इस ऑपरेशन में अपना योगदान किया। हॉस्पिटल की तरफ से जानकारी दी गई है कि ऑपरेशन में डॉक्टरों के दल को 14 घंटे का समय लगा।
डॉक्टरों की टीम ने सैनिक के पूरे लिंग का ट्रांसप्लांट किया है जो कि दुनिया में अभी तक इस तरह का पहला ट्रांसप्लांट है। डॉक्टर डब्ल्यू पी एंड्रू ली का कहना है, हम उम्मीद करते हैं जल्द ही सैनिक पेशाब और यौन क्रिया कर पाएगा।
ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए अंगों को एक मृत व्यक्ति के शव से लिए गए। अमेरिका में पहला लिंग प्रत्यारोपण एक कैंसर मरीज का हुआ था। यह वर्ष 2016 में मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल, बोस्टन में हुआ था जबकि 2014 में दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टरों ने ऐसा पहला सफल लिंग प्रत्यारोपण किया था।