shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजूबा! स्तनों से बना है एक महल...

Advertiesment
न्यूयॉर्क म्युजियम ऑफ सेक्स
PR
यह दुनिया का पहला ऐसा उछालदार और केवल वयस्कों के लिए महल प्रदर्शित किया गया है जो कि बहुत बड़े आकार के हवा भरे स्तनों से बना हुआ है। डेली मिरर में रेबेका यंगर लिखती हैं कि इसे लंदन के दो लोगों ने बनाया है और इसे उन्होंने न्यूयॉर्क म्युजियम ऑफ सेक्स की प्रदर्शन के लिए बनाया है। हवा भरी होने के कारण उछालदार यह महल निश्चित रूप से बच्चों के लिए नहीं है क्योंकि इसे पूरी तरह से आकार में बहुत बड़े स्तनों से बनाया गया है।

विश्व में इस तरह से बनाए रखने वाला यह महल (कैसल) लंदन के दो कलाकारों सैम बॉम्पास और हैरी पार के‍ दिमाग की उपज है। इन लोगों ने प्रोफेसर वैनेसा टोलमिन के साथ मिलकर इसे बनाया है। सुश्री वैनेसा ब्रिटेन के नेशनल फेयरग्राउंड आर्काइव से जुड़ी हैं। इन दोनों ने मिलकर फनलैंड नामक प्रदर्शनी के लिए इसे बनाया है, जिसमें केवल वयस्कों के लिए रचनाएं रखी गई हैं।

 

 

सेक्स की किस थीम पर है टनल ऑफ लव... पढ़ें अगले पेज पर...


फनलैंड को प्लेजर्स एंड ‍पेरिल्स ऑफ द इरोटिक फेयरग्राउंड का नाम दिया गया है। यह आर रेटेड है अर्थात इस कैसल को देखने वालों की उम्र 17 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए और वे अपने पालकों के साथ ही इस प्रदर्शनी को देख सकते हैं।

इस प्रदर्शनी के चार अन्य आकर्षण भी हैं, जिनमें एक है जी स्पॉट की थीम पर आधारित शीशों से बनी भूलमुलैया जिसे 'टनल ऑफ लव' का नाम दिया गया है। एक अन्‍य का नाम है 'ग्रोप माउंटेन', यह एक ऐसी ऊपर चढ़ने की दीवार है, जिसे नली के छिद्रों से बनाया गया है और इसमें कुछ हिस्से भी जुड़े हुए हैं। 'इरोटिका कार्निवाल' फेयरग्राउंड कामोत्तेजकता के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi