shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब पुरुषों के 'लिंग' का बीमा!

Advertiesment
मांट्रियल कनाडा बीमा कंपनी
प्रचार पाने के लिए मांट्रियल (कनाडा) की एक बीमा कंपनी ने एक नई योजना को आजमाने का फैसला किया है। कंपनी अपने पुरुष ग्राहकों के लिए 50 हजार डॉलर की लिंग बीमा पॉलिसी बेच रही है। माफ कीजिए, कंपनी की ओर से कहा गया है कि महिलाओं के लिए इस तरह की कोई बीमा योजना उनके पास नहीं है। 

यह बीमा योजना 15 मार्च से शुरू हो रही है। इस योजना के तहत जो पुरुष यूएनडीजेड अंडरवियर के तीन या इससे अधिक जोड़ियां कंपनी की वेबसाइट से खरीदते हैं तो कंपनी ऐसे लोगों को लॉयड्‍स की लंदन इंश्योरेंस पॉलिसी देगी। इस बीमा पॉलिसी की राशि-50 हजार डॉलर- तब मिलेगी जबकि किसी ग्राहक का अंग विशेष उनके शरीर से अलग हो जाता है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में यूएनडीजेड के संस्थापक बर्नार्ड डोरे का कहना है कि एक आदमी अपनी कार, कुत्ते, घरों, जमीन और जीवन का बीमा करवा सकता है तो उसके लिंग का क्यों नहीं? मैंने सोचा कि यह कितनी विचित्र बात है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि इस तरह यूएनडीजेड दुनिया के सभी पुरुषों के लिए यह संभव बनाना चाहते हैं कि वे अपनी मूल्यवान सम्पत्ति की रक्षा कर सकें और हमें इस बात की खुशी है कि इस बीमा पॉलिसी को दुनिया की सबसे प्रमुख बीमा कंपनी का साथ मिला है।

 

ऐसी स्थिति में नहीं मिलेगा बीमा क्लेम... पढ़ें अगले पेज पर...

 


यूएनडीजेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिवर्ष कम से कम 16 हजार लोगों का अंग विशेष चोटिल होता है या फिर शरीर से अलग होता है। हफिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक लेख के अनुसार प्रवक्ता ने कहा कि उसने यह जानकारी गूगल से हासिल की है। लेकिन इस पॉलिसी को लेने से पहले आपको इसकी कुछ सीमाओं को भी जान लेना होगा। सेक्स चेंज के ऑपरेशन्स और अन्य ऐसे ही मामलों में जिसमें सर्जरी से शरीर का कोई हिस्सा काटकर अलग किया जाता है, ऐसे मामलों का बीमा नहीं किया जा सकता है।

इसके साथ ही, अगर पॉलिसी होल्डर्स के करीबी दोस्त और प्रेमिकाएं या प्रेमी लिंग को अलग कर देते हैं तो भी बीमित राशि नहीं दी जाएगी। हफपोस्ट की महिला प्रवक्ता को बताया गया कि इन प्रावधानों का उपयोग इस कारण से किया जा रहा है ताकि लोग जानबूझकर अपने लिंग को अलग ना कर दें या क्षतिग्रस्त ना करें। लॉयड्‍स ऑफ लंदन ने बहुत सारे लोगों को अपनी सेवाएं दी हैं जिनमें एक प्रमुख रॉक गायक डेविड ली रॉथ भी हैं जिन्होंने अपने अनुभव को पिछले माह सार्वजनिक किया था।

अपनी प्रोडक्ट के बारे में लोगों की उत्सुकता जगाने के लिए कंपनी ने एक प्रमोशनल वीडियो बनाया है जिसमें उन लोगों को भी दर्शाया गया है जिन्होंने कंपनी की सेवाएं हासिल की हैं। इन लोगों में एंडरसन कूपर, कॉनन ओ. ब्रायन, एमिरिल लगासी और जस्टिन बीबर शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi