Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहां मिलेगी सेक्स से जुड़ी हर जानकारी...

Advertiesment
द इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्सोलॉजी
PR
द इंस्टीट्‍यूट ऑफ सेक्सोलॉजी ने अपने दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए हैं। संस्थान एक शो आयोजित कर रहा है, जिसमें सेक्स टॉयज, कामुक पेंटिंग्स, मेडिकल संबंधी वस्तुएं, फिल्में, नक्काशी, प्रिंट्‍स और फोटोज प्रदर्शित किए जाएंगे।

इंस्टीट्‍यूट एक वर्ष के लिए वेलकम कलेक्शन को प्रदर्शित करेगी। इस शो के दौरान 200 से अधिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। ब्रिटेन में आयोजित होने वाली यह पहली प्रदर्शनी होगी, जिसमें सेक्स के अध्ययन से जुड़े पथ प्रदर्शकों को एक साथ लाया जाएगा।

इस वर्ष के अंत में ब्रिटेन में आयोजित होने वाली एक प्रदर्शनी का विषय सेक्स होगा। लंदन में आयोजित होने वाले वेलकम कलेक्शन के विस्तार पर 1 करोड़ 75 लाख पौंड की राशि खर्च की जाएगी। इसमें प्रमुख सेक्सोलॉजिस्ट्‍स जैसे सिग्मंड फ्रॉयड, मैरी स्टॉप्स और अल्फ्रेंड किंस्की और अन्य के परीक्षणों, अध्ययनों की जानकारी दी जाएगी। इसमे समोआ की जूलरी (आभूषण) से लेकर सेक्स मशीन्स तक के बारे में बताया जाएगा और शो में इस बात पर भी प्रकाश डाला जाएगा कि कैसे यौन विज्ञानियों ने सेक्स व्यवहार के प्रति निरंतर परिवर्तित होने वाले नजरिए और पहचान को आकार दिया।

संस्थान के क्यूरेटर्स का कहना है कि इस आयोजन के दौरान सजीव कार्यक्रम, परिचर्चा और प्रदर्शन कला (परफॉर्मेंस आर्ट) को प्रदर्शित किया जाएगा। एक क्यूटर केट फोर्ड का कहना है कि इस सारी कवायद का मूल उद्देश्य यह है कि हम सेक्स को लेकर अपने पहले तय किए गए विचारों में परिवर्तन करें और समझें कि हमारे सेक्स संबंधी विकास की सतत कहानी क्या है और हमारी यौन पहचान क्या है। विदित हो कि वेलकम ट्रस्ट एक वैश्विक चैरिटेबल फाउंडेशन है, जिसका उद्देश्य मानव और अन्य जीवों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हासिल करना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi