आपका प्रोटीन का पेय कैसा होता है? इसमें पोषण के लिए जरूरी फ्रक्टोज शुगर, पानी, एस्कॉर्बिक एसिड, साइट्रिक एसिड, एन्जाइम्स, प्रोटीन, जिंक और बहुत से पदार्थ पाए जाते हैं। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि यह सभी पोषक तत्व मनुष्य के वीर्य में भी पाए जाते हैं।
नई शोध से यह बात सामने आई है कि प्राणी जगत में कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं जोकि बेहतर स्वास्थ्य के लिए वीर्य का उपयोग करती हैं। इसी तरह से मानव का वीर्य सुपरफूड का पर्याय हो सकता है।
डिस्कवरी न्यूज के अनुसार उदाहरण के लिए समुद्र में पाई जाने वाली एक समुद्रफेनी (स्क्विड) अपना वीर्य इस तरह से खाती है मानो वह कोई अच्छा भोजन हो। इसी तरह कुछ कीट-पतंगे, कुछ प्रकार की जोंक, पिक्चर विंग्स मक्खियों और अन्य प्राणियों में वीर्य को लेकर यही लक्षण पाया जाता है।
...और क्या कहता है शोध...अगले पेज पर...
इस घटनाओं से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने इस बात का परीक्षण करना शुरू कर दिया है कि ये प्राणी कैसे वीर्य में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का उपयोग करते हैं। यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया में मोनाश यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता, बेंजामिन वेगनर, जर्नल बायोलॉजी लेटर्स, में प्रकाशित कराया।
इसका यह अर्थ नहीं है कि मनुष्यों को फोरप्ले के दौरान वीर्य का भी स्वाद लेना शुरू कर देना चाहिए। और अगर मनुष्य ऐसा करते हैं तो ऐसे बहुत सारे संसाधन हैं जो कि इस अनुभव को और अधिक सुखद बना सकते हैं। एक किताब भी लिखी जा चुकी है जिसका नाम 'सीमनोलॉजी' है और एक दूसरी पुस्तक का नाम 'नेचुरल हार्वेस्ट' है। वास्तव में दूसरी किताब सीमन आधारित नुस्खे हैं।