Bjp Convention %e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae %e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%a1%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%80 110021700134_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अहम भूमिका निभाएगी भाजपा-आडवाणी

Advertiesment
भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पार्टी में मतभेद होने या पार्टी‘खत्म हो जाने’की अटकलों को एकदम गलत बताते हुए बुधवार को यहाँ दावा किया कि भारत के उत्थान में यह पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

भाजपा के आज से यहाँ शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के समापन पर अपने मार्गदर्शन संबोधन में आडवाणी ने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन गडकरी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वह एक आम कार्यकर्ता से शीर्ष पद पर पहुँचे हैं और यही भाजपा की ताकत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़े सोच वाली पार्टी है और उसे हमेशा अपने वृहद लक्ष्य को ध्यान में रखना होगा।

आडवाणी ने पार्टी में हुए नेतृत्व परिवर्तन पर कहा कि यह विकास का एक क्रम है जिसमें पुराने लोग जाते हैं और नए लोग आते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने वृहद लक्ष्य को पाने के लिए एकरूपता, नजदीकी समन्वय और प्रतिबद्धता से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जब मैं अध्यक्ष बना था तो अटल बिहारी वाजपेयी और दीनदयाल उपाध्याय जैसे दिग्गज नेताओं के सामने अपने आप को बहुत छोटा महसूस करता था। उसी तरह आज गडकरी को भी महसूस हो रहा होगा पर यह विकास की प्रक्रिया है और इस पर हमें चलना ही होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi