Publish Date: Wed, 17 Feb 2010 (17:38 IST)Updated Date: Wed, 17 Feb 2010 (17:32 IST)
FILE
वरिष्ठ भाजपा नेता तथा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी भाजपा अधिवेशन में छाएँ रहे। अंत्योदय प्रदर्शनी के बाद उनका मीडिया के सामने आने का अंदाज भी चर्चा का विषय रहा।
मध्यप्रदेश सरकार की अंत्योदय प्रदर्शनी देखने के बाद मोदी मीडिया के सामने आए जरूर लेकिन बोले कुछ नहीं। ऊँची आवाज में उन्होंने मीडिया को अपने 'मित्र' कहकर पुकारा, लेकिन उनसे कोई औपचारिक बात नहीं की। हालाँकि उन्होंने कहा कि वे प्रेस मीट के माध्यम से पत्रकारों से बात करेंगे।
लालकृष्ण आडवाणी के बाद भाजपा के कद्दावर व करिश्माई नेताओं में सिर्फ मोदी ही है। इसी कारण शायद कार्यकर्ता, पदाधिकारी व उनके चाहने वालों की भीड़ उनके आसपास दिखाई दी।
मोदी की मीडिया की दोस्ती यहाँ पर भी दिखाई दी। पत्रकार उनसे बात करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन वे बोले नहीं। (वेबदुनिया)