Bjp Convention %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be 110021700034_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादियों से परेशान हुए भाजपा नेता

Advertiesment
भाजपा
शादियों की भरमार यहाँ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन में एक बार फिर अड़चन का सबब बनती दिखाई दी, जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी जैसे अतिविशिष्ट व्यक्तियों के काफिके यहाँ सड़क पर बारात निकलने की वजह से हुए ट्रैफिक जाम में देर तक फंसे रहे।

सूत्रों के मुताबिक, यह दृश्य शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीन पर दिखायी दिया, जिस पर कतारबद्ध ‘मैरिज गार्डन’ बने हुए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूल्हे जब कल रात ढोल.ढमाके के साथ घोड़ी पर सवार होकर निकले तो खासकर पलासिया चौराहे से विजय नगर चौराहे के बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूत्रों ने बताया कि ट्रैफिक जाम में आम लोगों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सिंह और जोशी भी देर तक फंसे रहे, जिन्हें उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंदौर में आतंकी खतरे का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम खत्म होने तक अंगरक्षक खास मुस्तैदी के साथ इन हस्तियों के वाहनों को घेरे रहे।

भाजपा नेता पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में इन दिनों ढेरों शादियों के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुफीद जगह नहीं मिल सकी।

नतीजतन भाजपा को पाँच हजार लोगों की हिस्सेदारी वाले इस आयोजन के लिए शहर के बाहर अस्थायी तौर पर तंबुओं का शहर बसाना पड़ा। भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू हो गया और 19 फरवरी तक चलेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi