Bjp Convention %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%af %e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8 110021700008_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्थानीय मीडिया परेशान

Advertiesment
भारतीय जनता पार्टी
बुधवार से शुरू हो रहे भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन के पूर्व स्थानीय मीडिया अपने प्रवेश-पत्र के लिए मशक्कत करते नजर आया। 19 फरवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन की इस अव्यवस्था पर भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर का ध्यान आकर्षित किया तो उन्होंने आश्वस्त किया कि सुबह तक सभी को प्रवेश पत्र मिल जाएँगे।

पुणे विस्फोट के बाद आंतकियों के निशाने पर इंदौर के आने के बाद भाजपा के अधिवेशन स्थल कुशाभाऊ ठाकरे नगर में प्रवेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना पड़ रहा है। इस अधिवेशन के कवरेज के लिए देशभर से 250 से ज्यादा मीडियाकर्मी इंदौर पहुँचे हैं।

ख्यात मीडिया को प्रवेश-पत्र पाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा लेकिन स्थानीय मीडियाकर्मी काफी भटकते रहे। अंतत: जावड़ेकर के हस्तक्षेप के बाद यह आश्वासन मिला है कि बुधवार की सुबह तक स्थानीय मीडिया के प्रवेश-पत्र उपलब्ध करवा दिए जाएँगे।

इंदौर के समीप स्थित ओमैक्स सिटी में कुशाभाऊ ठाकरे नगर बयाया गया लेकिन यहाँ तक पहुँचने के लिए हर शख्स को बायपास पर पड़ने वाले हर मोड़ पर सुरक्षाकर्मियों के साथ ही साथ भाजपा सुरक्षाकर्मी कड़ी चेकिंग के बाद ही आगे बढ़ने देते हैं।

कुशाभाऊ ठाकरे नगर की भीतरी सुरक्षा का जिम्मा सुरक्षाबलों के अलावा भाजपा विधायक जीतू जिराती ने संभाल रखा है। इसके अलावा वॉच टॉवर और सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा प्रवेशधारी को 'मैटल डिटेक्टर' से भी गुजरना पड़ रहा है।

मंगलवार की देर शाम यहाँ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य आम लोगों को सिर्फ वोट की खातिर नहीं बल्कि भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का है। (वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi