Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड 2014 : अभिनेताओं का स्कोरकार्ड

हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2014 : अभिनेताओं का स्कोरकार्ड

समय ताम्रकर

, सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (17:32 IST)
अक्षय कुमार
इस वर्ष भी अक्षय के हाथ बड़ी सफलता नहीं लगी। वे स्टार हैं, लेकिन फिल्मों का चयन सही नहीं कर पा रहे हैं। हॉलिडे बॉक्स ऑफिस को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, बावजूद इसके औसत सफलता दर्ज कर पाई। एंटरटेनमेंट दर्शकों को पसंद नहीं आई। द शौकीन्स में अक्षय की भूमिका छोटी थी और उनका काम शानदार था, लेकिन फिल्म सफल नहीं रही। शायद 2015 में अक्षय का सूखा खत्म हो। 
रिलीज : 3 (हॉलिडे, एंटरटेनमेंट, द शौकीन्स)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0 
हिट : 0 
औसत : 1 
फ्लॉप : 2

अजय देवगन
webdunia
पिछले वर्ष अजय देवगन के हाथ असफलता लगी थी, इस वर्ष उनके प्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय को सहारा दिया। सिंघम रिटर्न्स के जरिये अजय की वापसी भी हुई। यह फिल्म अजय के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने लगभग 141 करोड़ का कलेक्शन भारत से किया। 'एक्शन जैक्सन' अजय की 2014 में रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म थी, जो फ्लॉप रही। इससे अजय को झटका भी लगा क्योंकि बॉलीवुड को इस फिल्म से बहुत उम्मीद थी, परंतु फिल्म ही इतनी खराब थी कि अजय भी इसे बचा नहीं सकते थे। 
रिलीज : 2 (सिंघम रिटर्न्स, एक्शन जैक्सन)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1 
हिट : 0 
औसत : 0 
फ्लॉप : 1

अर्जुन कपूर
webdunia
2014 अर्जुन कपूर के लिए बेहतरीन रहा। 2 स्टेट्स के जरिये अर्जुन को सौ करोड़ क्लब में शामिल होने का अवसर मिला वही गुंडे की सफलता भी शानदार रही। फाइंडिंग फैनी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अर्जुन ने दिखा दिया कि वे अभिनय भी कर सकते हैं और लीक से हटकर बनने वाली फिल्मों में उनकी रूचि भी है। 
रिलीज : 3 (2 स्टेट्स, गुंडे,  फाइंडिंग फैनी)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1 
हिट : 1 
औसत : 0 
फ्लॉप : 1

आमिर खान 
webdunia
क्रिसमस पर आमिर खान वर्ष के अंत में अपनी फिल्म लेकर आते हैं और सब पर भारी पड़ जाते हैं। इस वर्ष उनकी 'पीके' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से यह फिल्म व्यवसाय कर रही है उसे देख कहा जा सकता है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
रिलीज : 1 (पीके)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0 
हिट : 0 
औसत : 0 
फ्लॉप : 0

अभिषेक बच्चन
webdunia
 
अब अभिषेक बच्चन को एकल हीरो वाली फिल्में नहीं मिलती। पिछले वर्ष उन्होंने धूम 3 में आमिर खान का हाथ पकड़ा हुआ था तो इस वर्ष हैप्पी न्यू ईयर में उन्हें शाहरुख का हाथ मिला। 
रिलीज : 1 (हैप्पी न्यू ईयर)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0 
हिट : 1 
औसत : 0
फ्लॉप : 0

इमरान हाशमी
webdunia
इमरान हाशमी को समझ में नहीं आ रहा है कि दर्शक उनकी फिल्म देखने के लिए क्यों नहीं आ रहे हैं। रेस में वे लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। इमेज बदलने का दांव उन पर उल्टा पड़ा है। पिछले वर्ष उनकी दोनों फिल्में असफल रही थीं और इस वर्ष भी उनका यही स्कोर है। 
रिलीज : 2 (राजा नटवरलाल, उंगली )
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2

रितिक रोशन
webdunia
पर्सनल लाइफ में रितिक रोशन को 2014 में करारा झटका लगा जब उनकी पत्नी और वे अलग हो गए। एकमात्र रिलीज 'बैंग बैंग' ने वैसे तो 181 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन फिल्म के बजट को देखते हुए यह आंकड़ा कम नजर आता है। फिल्म को सफलता अपेक्षा से कम मिली। 
रिलीज : 1 (बैंग बैंग)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0 
हिट : 1 
औसत : 0 
फ्लॉप : 0

सैफ अली खान
webdunia
सैफ अली खान की रिलीज दोनों फिल्में इतनी बुरी तरह पिटी कि वितरक और प्रदर्शकों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा। सैफ की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों से अब निर्माता उनके नाम से डरने लगे हैं। क्या सैफ अब 'सेफ' नहीं रहे हैं? जैसे सवाल सुनने को मिल रहे हैं। 
रिलीज : 2 (हमशकल्स, हैप्पी एंडिंग)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0 
हिट : 0 
औसत : 0 
फ्लॉप : 2

सलमान खान
webdunia
पिछले कुछ वर्षों में सलमान खान की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन को देखते हुए लगता नहीं था कि यह सुपरस्टार अब फ्लॉप फिल्म भी दे सकता है, लेकिन 'जय हो' के जरिये साबित हुआ कि सल्लू की फिल्म भी पिट सकती है। 'किक' ने तुरंत स्थिति साफ कर दी कि 'जय हो' की विफलता अपवाद मात्र थी। 
रिलीज : 2 (जय हो, किक)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0 
हिट : 0 
औसत : 0 
फ्लॉप : 1

सिद्धार्थ मल्होत्रा
webdunia
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'एक विलेन' ने सौ करोड़ क्लब में शामिल होकर सभी को चौंका दिया। इसकी कामयाबी में सिद्धार्थ का अहम योगदान रहा। एक्शन भूमिका में वे बेहद जमे। हंसी तो फंसी रोमांटिक-कॉमेडी मूवी थी, जो अच्छी होने के बावजूद असफल रही। 
रिलीज : 2  (हंसी तो फंसी, एक विलेन)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1 
हिट : 0 
औसत : 0 
फ्लॉप : 1

रणवीर सिंह
webdunia
पिछले वर्ष की तरह रणवीर सिंह की इस साल भी एक फिल्म हिट और एक फ्लॉप रही। 'फाइंडिंग फैनी' में उन्होंने छोटा-सा रोल भी निभाया। रणवीर तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं और कई लोग उन्हें भविष्य का सितारा मानते हैं। 
रिलीज : 2 (गुंडे, किल दिल)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1 
औसत : 0
फ्लॉप : 1

शाहरुख खान
webdunia
शाहरुख खान ने 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए सारा जोर लगा दिया, लेकिन फिल्म को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिली। किंग खान की नजर तीन सौ करोड़ के आंकड़े पर थी, लेकिन फिल्म बमुश्किल 203 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई। यदि दिवाली की छुट्टियां नहीं होती तो 200 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल था। फिल्म की लागत 160 करोड़ रुपये थी और उसको देखते हुए कलेक्शन बहुत अच्छे नहीं कहा जा सकते। फिल्म हिट जरूर रही, लेकिन किंग खान के स्टारडम को देखते हुए यह सफलता फीकी है। 
रिलीज : 1 (हैप्पी न्यू ईयर) 
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0 
हिट : 1  
औसत : 0 
फ्लॉप : 0

शाहिद कपूर
webdunia
शाहिद कपूर की 'हैदर' को प्रशंसा तो बहुत मिली, लेकिन आम दर्शक इस फिल्म से दूर ही रहे। नए अभिनेता लगातार सफल फिल्म देकर शाहिद को चुनौती दे रहे हैं और शाहिद पिछड़ते नजर आ रहे हैं। एक बड़ी हिट की उन्हें सख्त जरूरत है। 
रिलीज : 1 (हैदर)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0 
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 1

वरुण धवन
webdunia
नए उभरते सितारों में वरुण धवन का नाम भी आता है। इस वर्ष उनकी दोनों रिलीज फिल्में सफल रही हैं और वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 
रिलीज : 2  (मैं तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0 
हिट : 1 
औसत : 1 
फ्लॉप : 0

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi