Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bollywood October 2022 बॉलीवुड अक्टूबर 2022: रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं और जानकारियां

हमें फॉलो करें Bollywood October 2022 बॉलीवुड अक्टूबर 2022: रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं और जानकारियां

समय ताम्रकर

1 अक्टूबर 2022
  • अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट 17 फरवरी 2023 घोषित। हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में होगी रिलीज। निर्देशक हैं अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा। 
  • रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीज़न 16 शुरू। 
  • अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार। केवाईसी अपडेट बोल डिटेल्स लेकर 4.36 लाख रुपये का चूना लगाया।  
  • 'विक्रम वेधा' ने पहले दिन किया 10.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने पहले दिन किया 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड 80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। 
 
2 अक्टूबर 2022
  • 'दृश्यम 2' के मेकर्स की घोषणा। यदि फिल्म का टिकट 2 अक्टूबर को बुक किया जाता है तो 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फिल्म 18 नवम्बर को रिलीज होने वाली है। 
webdunia


  • फिल्म 'आदिपुरुष' का टीज़र रिलीज। 12 जनवरी 2023 को फिल्म होगी रिलीज। 
  • 'विक्रम वेधा' ने दूसरे दिन किया 12.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
3 अक्टूबर 2022 
  • 'आदिपुरुष' का टीज़र किया गया ट्रोल। सैफ, प्रभास के लुक की आलोचना। वीएफएक्स भी नहीं आए पसंद। 
  • अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' के रिलीज डे (7 अक्टोबर) के दिन टिकट रेट 150 रुपये रहेंगे।
  • रणदीप हुड्डा निर्देशक बने। फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का वे निर्देशन करेंगे। लीड रोल भी अदा करेंगे।  
  • उर्मिला मातोंडकर वेब सीरिज 'तिवारी' से डेब्यू करने वाली हैं। 
  • काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' की रिलीज डेट 9 दिसंबर घोषित। 
  • फिल्म 'कहानी रबर बैंड की' का ट्रेलर रिलीज। प्रतीक गांधी और अविका गौर हैं मुख्‍य कलाकार। निर्देशक हैं सारिका संजोत। 
  • 'विक्रम वेधा' ने तीसरे दिन किया 13.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 36.94 करोड़ रुपये। 
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' ने पहले वीकेंड पर वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। 
webdunia

 
4 अक्टूबर 2022
  • गुरु रंधावा फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से करेंगे अभिनय की शुरुआत। जी. अशोक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर और सई मांजरेकर भी आएंगे नजर। 
  • अली फज़ल और रिचा चड्ढा ने अपनी शादी को मुंबई में सेलि‍ब्रेट किया। दोनों ने 2 साल पहले शादी की थी। 
  • अभिनेता पंकज त्रिपाठी को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने अपना नेशनल आइकॉन बनाया। 
  • 'विक्रम वेधा' चौथे दिन किया 5.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने चौथे दिन किया 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 

webdunia

 
5 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'गॉडफादर' (यूए/डब) रिलीज। कलाकार: चिरंजीवी, नयनतारा, सत्यदेव कंचारना, पुरी जगन्नाथ, सलमान खान (विशेष भूमिका)। निर्देशक: मोहन राजा।  
  • नोरा फतेही फीफी विश्वकप के दौरान करेंगी परफॉर्म। 
  • धनुष और ऐश्वर्या ने तलाक लेने के फैसले को बदलते हुए अपनी शादी को एक और मौका देने का निर्णय लिया। 
  • 'विक्रम वेधा' ने पांचवें दिन किया 5.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने पांचवें दिन किया 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
6 अक्टूबर 2022 
  • 'मजा मा' फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज। कलाकार: माधुरी दीक्षित, गजराज राव, रित्विक भौमिक, बरखा सिंह। निर्देशक: आनंद तिवारी।
  • फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर पुरस्कार इंडिविजुअल कैटेगरी के तहत भेजा जाएगा। 
  • फिल्म 'आदिपुरुष' के विरोध में वाराणसी में अभिनेता प्रभास और अन्य कलाकारों के पुतले जलाए। भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फिल्म भारत को तोड़ने के लिए बनाई गई है।  
  • श्रीगौरी सावंत पर बनने वाली वेबसीरिज 'ताली' में सुष्मिता सेन अदा करेंगी लीड रोल। रवि जाधव होंगे निर्देशक। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने पहले दिन किया 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'विक्रम वेधा' ने छठे दिन किया 7.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने छठे दिन किया 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
7 अक्टूबर 2022 
  • फिल्म 'गुडबाय' (यू/ 2 घंटे 24 मिनट 24 सेकंड) रिलीज। कलाकार: अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, पवैल गुलाटी। निर्देशक: विकास बहल। 
  • फिल्म 'हिंदूत्व' (यूए) रिलीज। कलाकार: आशीष शर्मा, अंकित राज, सोनारिका भदोरिया, अनूप जलोटा। निर्देशक: करण राजदान।  
  • सीरिज 'फील्स लाइक होम' सीज़न 2 की लॉयनगेट पर स्ट्रीमिंग। 
  • फिल्म 'आ भी जा ओ पिया' रिलीज। कलाकार:  देव शर्मा, स्मृति कश्यप, अनुराग मिश्रा, संजीव दासगुप्ता। निर्देशक: राजेश हरिवंश मिश्रा।  
  • फिल्म 'चक्की' (यूए) रिलीज। कलाकार: राहुल भट्ट, प्रिया बापट, अल्का अमीन, तीर्थ शर्मा। निर्देशक: सतीश मूंदड़ा।
  • फिल्म 'नजर अंदाज' रिलीज। कलाकार: कुमुद मिश्रा, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, राजेश्वरी सचदेवा। निर्देशक: विक्रांत देशमुख।
  • प्रियंका चोपड़ा ने ईरानी अभिनेत्री महसा अमिनी की मौत का और हिजाब का विरोध कर रही ईरानी महिलाओं के समर्थन में पोस्ट लिखा है।
  • पेशावर में दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों की मरम्मत का काम पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनरख्खा के मुख्यमंत्री ने करवाया शुरू।  
  • अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। न्यूरोमस्कुलर बीमारी से थे पीड़ित। नीम का पेड़ चाणक्य, देख भाई देख, शक्तिमान जैसे टीवी धारावाहिक और यलगार, राजू बन गया जेंटलमैन, लग रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट्स, बर्फी, लाल सिंह चड्ढा जैसी कई फिल्मों में किया अभिनय। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 87 लाख रुपये का कलेक्शन।    
  • 'विक्रम वेधा' ने सातवें दिन किया 3.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 58.57 करोड़ रुपये। 
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने सातवें दिन किया 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 14.25 करोड़ रुपये। 
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' ने सभी भाषाओं में पहले सप्ताह में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये किया। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने किया चौथे सप्ताह में 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 248 करोड़ रुपये।
  • फिल्म 'सीता रामम' के हिंदी वर्जन ने पहले सप्ताह में 3.25 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 1.43 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 1.38 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह में 1.55 करोड़ रुपये और पांचवे सप्ताह में 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन 8.19 करोड़ रुपये होता है। 
 
8 अक्टूबर 2022
  • नुसरत भरुचा को लेकर 'अकेली' फिल्म अनाउंस। निर्देशक होंगे प्रणये मेश्राम। 
  • फिल्म 'तारा वर्सेस बिलाल' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 96 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • 'गुडबाय' ने पहले दिन किया 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'विक्रम वेधा' ने आठवें दिन किया 2.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने आठवें दिन किया 70 लाख रुपये का कलेक्शन। 
 
9 अक्टूबर 2022
  • पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने लांच किया 'धोनी एंटरटेनमेंट' नामक फिल्म प्रोडक्शन हाउस। तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में बनाएंगे फिल्म। 
  • अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति वि‍ग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। 
  • 'छेल्लो शो' के बाल कलाकार राहुल कोली का कैंसर के कारण 10 वर्ष की उम्र में अहमदाबाद में निधन। 
  • 'गुडबाय' ने दूसरे दिन किया 1.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने चौथे दिन किया 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'विक्रम वेधा' ने नौवें दिन किया 3.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने नौवें दिन किया 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia

 
10 अक्टूबर 2022
  • फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर को कहा अलविदा। वे अपनी ऊर्जा अब सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहते हैं। 
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' का डॉक्टर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया। 
  • दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बिग बॉस शो में साजिद खान की एंट्री पर सवाल उठाते हुए उन्हें शो से हटाने का आग्रह किया। 
  • फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर रिलीज। 
  • 'गुडबाय' ने तीसरे दिन किया 1.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने पांचवें दिन किया 1.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पांच दिन का कुल कलेक्शन हुआ 6.56 करोड़ रुपये।  
  • 'विक्रम वेधा' ने दसवें दिन किया 3.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दस दिन का कुल कलेक्शन हुआ 69 करोड़ रुपये। 
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने दसवें दिन किया 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दस दिन का कुल कलेक्शन हुआ 18.05 करोड़ रुपये। 

11 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के दस साल पूरे होने पर निर्देशक गौरी शिंदे ने कहा कि वे श्रीदेवी की साड़ियों को नीलाम करेंगी और होने वाली आय को उन युवा महिलाओं को दिया जाएगा जो पढ़ाई कर रही हैं। 
  • फिल्म 'राम सेुत' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने छठे दिन किया 84 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • 'विक्रम वेधा' ने 11वें दिन किया 1.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने 11 वें दिन किया 52 लाख रुपये का कलेक्शन। 
 
12 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'डबल एक्स एल' का ट्रेलर रिलीज। सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी अभिनीत यह मूवी 4 नवम्बर को होगी रिलीज। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने सातवें दिन किया 63 लाख रुपये का कलेक्शन। सात दिन का कुल कलेक्शन हुआ 8.03 करोड़ रुपये।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने 12 वें दिन किया 47 लाख रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' का सभी भाषाओं में वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये पार। 
  • 'विक्रम वेधा' ने 12वें दिन किया 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 12 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 71.75 करोड़ रुपये।   
 
13 अक्टूबर 2022 
  • फिल्म 'लास्ट फिल्म शो' (छेलो शो) रिलीज। फिल्म को आज 95 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया और टिकट की दर 95 रुपये रखी गई।
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने 8वें दिन किया 56 लाख रुपये का कलेक्शन।  
  • 'विक्रम वेधा' ने 13वें दिन किया 1.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने 13 वें दिन किया 43 लाख रुपये का कलेक्शन।

webdunia

 
14 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' (ए/ 2 घंटे 4 मिनट 16 सेकंड) रिलीज। कलाकार: आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, शैफाली शाह, शीबा चड्ढा। निर्देशक: अनुभूति कश्यप।  
  • फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' (यूए/ 2 घंटे 17 मिनट 5 सेकंड) रिलीज। कलाकार: परिणिति चोपड़ा, हार्डी संधू, शरद केलकर, रजिद कपूर। निर्देशक: रिभु दासगुप्ता। 
  • फिल्म 'ऐ जिंदगी' (यू/ 1 घंटा 44 मिनट 4 सेकंड) रिलीज। कलाकार: रेवती, सत्यजीत दुबे, मृणमयी गोडबोल। निर्देशक: अनिर्बान बोस।  
  • फिल्म 'मिड डे मील' (यूए) रिलीज। कलाकार: अनिल सिंह, जाह्नवी राव, रणवीर शौरी, भगवान तिवारी। निर्देशक: अनिल सिंह चंदेल। 
  • फिल्म 'जग्गू की लालटेन' (यूए) रिलीज। कलाकार: रघुबीर यादव, नीरज गुप्ता, आकृति भारती। निर्देशक: विपिन कपूर।
  • फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' (यूए) रिलीज। कलाकार: ईशा कोप्पिकर, मनोज जोशी, रवि किशन, स्नेहा उल्लाल। निर्देशक: अभय निहलानी। 
  • फिल्म 'मोदी जी की बेटी' रिलीज। कलाकार: अवनि मोदी, पितोबेश त्रिपाठी, विक्रम कोचर, तरुण खन्ना। निर्देशक: एडी सिंह। 
  • फिल्म 'कहानी रबर बैंड की' (यूए) रिलीज। कलाकार: मनीष रायसिंघन, अविका गोर, प्रतीक गांधी, अरुणा ईरानी। निर्देशक: सारिका संजोत। 
  • फिल्म 'कांतारा' (डब) (यूए/ 2 घंटे 29 मिनट 58 सेकंड) रिलीज। कलाकार: रिषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, किशोर कुमार जी, अच्युत कुमार। निर्देशक: रिषभ शेट्टी।  
  • फिल्म 'ऐ जिंदगी' को राजस्थान में टैक्स फ्री घोषित किया गया।
  • एकता कपूर की कंपनी 'बालाजी टेलीफिल्म्स' के पूर्व सीओओ जुल्फिकार खान 21 जुलाई 2022 से केन्या से लापता। उनका कोई सुराग नहीं। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (हिंदी वर्जन) ने 9वें दिन किया 44 लाख रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह (9 दिन) का कुल कलेक्शन हुआ 9.03 करोड़ रुपये।
  • 'गुडबाय' ने पहले सप्ताह में किया 5.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
  • 'विक्रम वेधा' ने 14वें दिन किया 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 15.31 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में किया था 58.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 73.87 करोड़ रुपये। 
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (हिंदी वर्जन) ने 14वें दिन किया 40 लाख रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में किया 5.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह में किया था 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 19.87 करोड़ रुपये।
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने किया पांचवें सप्ताह में 1.75  करोड़ रुपये का कलेक्शन। पांच सप्ताह का कुल कले्शन हुआ 249.75 करोड़ रुपये।  

webdunia

 
15 अक्टूबर 2022 
  • सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' को दिवाली 2023 पर रिलीज किए जाने की घोषणा। 
  • अभिनेत्री मनवा नाईक ने मुंबई के एक कैब ड्राइवर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। 
  • संगीतकार सपन सेनगुप्ता (सपन-जगमोहन वाले) का 90 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। हिंदी के अलावा बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी फिल्मों में भी दिया था संगीत। बेगाना (1963) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। उनके गीतों में जो आज भी लोकप्रिय हैं, फिर वही भूली सी याद आई है (बेगाना), उल्फत में जमाने की (कॉल गर्ल), मैं तो हर मोड पर (चेतना), तेरी तलाश में (तेरी तलाश में), सैय्यन के गांव में (सज्जो रानी) मेरा जीवन कुछ काम न आया (मेरा जीवन) और तुम्हारी रहनुमा हो (दो रहा)। 
  • अभिनेता जीतेन्द्र शास्त्री का निधन। 'ब्लैक फ्राइडे', 'लज्जा', 'चरस', 'दौड़' जैसी कई फिल्मों में किया काम।  
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' ने पहले दिन किया 3.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने पहले दिन किया 1.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
16 अक्टूबर 2022
  • जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'मिली' का ट्रेलर रिलीज। 
  • भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने फिल्म निर्देशक और बिग बॉस प्रतियोगी साजिद खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने 'हिम्मतवाला' फिल्म के लिए रानी को घर बुलाया था। पैर दिखाने और ब्रेस्ट साइज बताने को कहा। साथ में गंदे तरीके से छूने की कोशिश भी की थी। 
  • टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (29 वर्ष)  ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ससुराल सिमर का', 'रक्षाबंधन' जैसे टीवी धारावाहिक कर चुकी थीं। 
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' ने दूसरे दिन किया 5.22  करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
17 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'दृश्यम' का ट्रेलर रिलीज। अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना हैं लीड कलाकार। 
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' ने तीसरे दिन किया 5.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 15.03 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 7.52 करोड़ रुपये। 
webdunia

 
18 अक्टूबर 2022
  • बांग्लादेश सरकार ने मितव्ययिता उपायों के तहत डॉलर बचाने के लिए नोरा फतेही को राजधानी ढाका में प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
  • फिल्म 'ऊंचाई' का ट्रेलर रिलीज। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी हैं मुख्य कलाकार।
  • फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा ने अंधेरी (वेस्ट) स्थिति अपनी बिल्डिंग की पार्किंग में अपनी पत्नी पर कार चढ़ा दी जब पत्नी ने उन्हें एक मॉडल के साथ कार में बात करते देखा। 
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' ने चौथे दिन किया 1.88  करोड़ रुपये का कलेक्शन। कमल किशोर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने चौथे दिन किया 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
19 अक्टूबर 2022
  • फिल्म निर्माता और टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार ने अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत को Ferrari F8 Tributo कार गिफ्ट की। 
  • अभिनेता सचिन जोशी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धन शोधन मामले से बरी किया। 
  • फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज। वरुण धवन और कृति सेनन हैं फिल्म के लीड कलाकार। 
  • फिल्म 'धूप छांव' का ट्रेलर रिलीज। राहुल देव, अभषेक दुहान, अहम शर्मा हैं फिल्म के मुख्य कलाकार। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने पांचवें दिन किया 1.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' ने पांचवें दिन किया 1.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'पीएस 1' ने सभी भाषाओं में वर्ल्ड वाइड 450 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। 
 
20 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' (डब) रिलीज। कलाकार: ड्वेन जॉनसन, एल्डिस हॉज
  • , नूह सेंटीनो, सारा शाही। निर्देशक: जैम कोलेट-सेरा। 
  • भाजपा ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख द्वारा संचालित लातूर स्थित फर्म देश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड को कथित रूप से भूमि के एक भूखंड के आवंटन की जांच की मांग की है। 
  • अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक महिलाओं का उत्पीड़न करने वाला साजिद खान शो में है तब तक इस पर रोक लगाई जाए। 
  • विद्युत जामवाल, जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन रामपाल को लेकर 'क्रैक' फिल्म अनाउंस। 
  • बॉम्बे साइबर पुलिस ने लेखक-निर्माता-अभिनेता अक्षत राज सूलजा को किया गिरफ्तार। अक्षत पर आरोप है कि उन्होंने फेक लेटर्स के जरिये दो फिल्मों के ओटीटी राइट्स बेचने के बदले 48 लाख रुपये लिए थे। 
  • फिल्म 'द वाय' का ट्रेलर रिलीज।    
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' ने छठे दिन किया 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने छठे दिन किया 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

21 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'हाई टाइड' (यूए) रिलीज। कलाकार: इमरान हसनी, दधि आर पांडे, तुरणा सिंह, शंकर मणि। निर्देशक: इमरान हसनी।
  • फिल्म 'गिन्ना भाई' (यूए/डब) रिलीज। तेलुगु फिल्म को डब कर किया गया रिलीज। कलाकार: विष्णु मंचू, पायल राजपूत, सनी लियोनी। निर्देशक: ईशान सूर्या।   
  • मार्वल ने 11 नवम्बर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्लैक पेंथर: वाकांडा फॉरेवर' की एडवांस बुकिंग आज से की शुरू। 
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' (अंग्रेजी और हिंदी वर्जन) ने पहले दिन किया 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'डॉक्टर जी' ने सातवें दिन किया 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 21.95 करोड़ रुपये।
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने सातवें दिन किया 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 15 करोड़ रुपये।
  • फिल्म 'गुडबाय' ने दूसरे सप्ताह में किया 68.30 लाख रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 6.24 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'गॉडफादर' (डब) ने दूसरे सप्ताह में किया 1.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 10.14 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1: पीएस 1' (डब) ने तीसरे सप्ताह में किया 2.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 22.38 करोड़ रुपये।  
  • वेबसीरिज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज: सीज़न 3' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज। 
webdunia

 
22 अक्टूबर 2022 
  • सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस पटियाला हाउस कोर्ट में हुईं पेश। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक जैकलीन की गिरफ्तारी पर लगाई रोक। 
  • फिल्म 'राम राज्य' का ट्रेलर रिलीज। रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन इस फिल्म से करने जा रहे हैं अभिनय की दुनिया में शुरुआत।  
  • सलमान खान डेंगू से पीड़ित। 
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' (अंग्रेजी और हिंदी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 4.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'कांतारा' (डब) ने आठवें दिन किया 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
23 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' (अंग्रेजी और हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने नौवें दिन किया 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
24 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' (अंग्रेजी और हिंदी वर्जन) ने चौथे दिन किया 5.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार दिन का कुल कलेक्शन रहा 23.50 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने दसवें दिन किया 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia

 
25 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'राम सेतु' (यूए/ 2 घंटे 24 मिनट) रिलीज। कलाकार: अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा। निर्देशक: अभिषेक शर्मा।  
  • फिल्म 'थैंक गॉड' (यूए/ 2 घंटे 1 मिनट 34 सेकंड) रिलीज। कलाकार: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा। निर्देशक: इंद्र कुमार। 
  • फिल्म 'हर हर महादेव' (यूए/डब) रिलीज। कलाकार: शरद केलकर, सुबोध भावे, अमृता खानविलकर, मिलिंद शिंदे। निर्देशक: अभिजीत शिरीष देशपांडे। 
  • निर्माता-निर्देशक शिव कुमार का मुंबई में 83 वर्ष की आयु में निधन। उम्र से संबंधित बीमारियों से थे पीड़ित। मिट्टी और सोना, फर्स्ट लव लेटर, बेनाम, बद नसीब, बे आबरू, बेगुनाह, इंतकाम की आग जैसी फिल्में की थी निर्देशित। वे विनोद खन्ना को बतौर हीरो साइन करने वाले पहले निर्देशक थे। विंदू दारा सिंह को भी 'करण' फिल्म से किया था लांच।  
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 11वें दिन किया 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
26 अक्टूबर 2022 
  • निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का 82 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित अस्पताल में निधन। उन्होंने थोड़ी सी बेवफाई, बुलंदील सूर्या, आहिस्ता आहिस्ता, झूठा सच, लव 86, निश्चय, गॉड एंड गन, पुलिस पब्लिक, तरकीब जैसी फिल्म की थी निर्देशित।  
  • फिल्म 'राम सेतु' ने पहले दिन किया 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'थैंक गॉड' ने पहले दिन किया 8.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 12वें दिन किया 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
27 अक्टूबर 2022
  • फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर रिलीज। सामंथा हैं लीड रोल में। 11 नवंबर को फिल्म होगी रिलीज। 
  • डायमंड कॉमिक्स और एक्सल मूवीज ने मिलाया हाथ। फोन भूत अब चाचा चौधरी की कॉमिक्स में आएंगे नजर। 
  • फिल्म 'राम सेतु' ने दूसरे दिन किया 11.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'थैंक गॉड' ने दूसरे दिन किया 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 13वें दिन किया 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
28 अक्टूबर 2022 
  • फिल्म 'तारा वर्सेस बिलाल' (यूए) रिलीज। कलाकार: हर्षवर्धन राणे, सोनिया राठी, मोना अम्बेगांवकर, निकी वालिया, शगुफ्ता अली। निर्देशक: समर इकबाल। 
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' की रिलीज डेट 25 जनवरी 2024 अनाउंस।
  • सेलिब्रिटी मैनेजर करिश्मा प्रकाश को सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग केस में मिली जमानत। 
  • निर्माता कमल किशोर मिश्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोप है कि उन्होंने अपनी बिल्डिंग की पार्किंग में अपनी पत्नी पर कार चढ़ाई।  
  • फिल्म 'राम सेतु' ने तीसरे दिन किया 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन दिन का कुल कलेक्शन रहा 35.40 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'थैंक गॉड' ने तीसरे दिन किया 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन दिन का कुल कलेक्शन रहा 18.25 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' (अंग्रेजी और डब वर्जन) ने पहले सप्ताह (8 दिन) में किया 33.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 14वें दिन किया 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन। कांतारा (हिंदी वर्जन) ने दूसरे सप्ताह में किया कुल 16.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह में किया था 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन 31.70 करोड़ रुपये रहा। 
 
29 अक्टूबर 2022
  • अभिनेत्री समांथा प्रभु ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वे मायोसिटिसा नाम की एक ऑटोइम्यून कंडीशन से जूझ रही हैं।
  • अभिनेत्री जूही चावला ने साउथ बॉम्बे में दुर्गंध की शिकायत की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि साउथ बॉम्बे में दिन-रात दुर्गंध आ रही है, मानो हम गटर में रह रहे हों।  
  • अभिनेता आर्यन वैद ने फ्लोरिडा की अरिन ऐनी वॉरेन से की शादी। यह आर्यन की दूसरी शादी है। 
  • ड्रग केस में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ एनसीबी ने दायर की चार्जशीट। 
  • फिल्म 'मिस्टर मम्मी' का ट्रेलर रिलीज। रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अभिनीत यह मूवी 11 नवम्बर 2022 को होगी रिलीज। 
  • फिल्म 'राम सेतु' ने चौथे दिन किया 6.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'थैंक गॉड' ने चौथे दिन किया 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 15वें दिन किया 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
30 अक्टूबर 2022
  • अभिनेता अजय नागरथ का कुछ दिन पहले हुआ एक्सीडेंट। कार ने उनकी बाइक को मारी टक्कर। 
  • फिल्म 'राम सेतु' ने पांचवें दिन किया 7.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'थैंक गॉड' ने पांचवें दिन किया 3.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 16वें दिन किया 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia

 
31 अक्टूबर 2022 
  • विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो वायरल होने पर अनुष्का शर्मा हुईं नाराज। बताया इसे निजता का उल्लंघन। कहा यह पूरी तरह से एक इंसान की निजी जिंदगी में अतिक्रमण की तरह। 
  • फिल्म 'डिस्को डांसर' (1982) का गीत 'जिमी जिमी' कोविड के कारण लगाए प्रतिबंधों से परेशानी चीनी लोगों की जुबां पर है। वे इस गाने के जरिये विरोध कर रहे हैं। उनकी भाषा में जिमी जिमी का अर्थ है मुझे चांवल दो। 
  • फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए टाइगर श्रॉफ के पैर में लगी चोट। 
  • फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का ट्रेलर रिलीज। राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे हैं लीड रोल में। 
  • फिल्म 'राम सेतु' ने छठे दिन किया 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 6 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 56 करोड़ रुपये।
  • फिल्म 'थैंक गॉड' ने छठे दिन किया 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 6 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 29.25 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 17वें दिन किया 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 17 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 42.95 करोड़ रुपये।
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड मार्च 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड अप्रै ल 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड मई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड जून 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉलीवु ड जुलाई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अग स्त 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड सितं बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड नव म्बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bollywood September 2022 सितम्बर 2022 में रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं