Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिलीप कुमार की जीवनी का विमोचन (देखें फोटो)

हमें फॉलो करें दिलीप कुमार की जीवनी का विमोचन (देखें फोटो)
Girish Srivastava
WD


बॉलीवुड के महानतम अभिनेता दिलीप कुमार की आटोबॉयोग्राफी 'द सब्सटेंस एंड द शेडो' मुंबई में उनकी उपस्थिति में जारी की गई। इसे उदया तारा नायर ने लिखा है। पूरा बॉलीवुड इस अवसर पर उमड़ पड़ा। जहां प्रियंका चोपड़ा जैसे वर्तमान सितारे थे तो धर्मेन्द्र जैसे सीनियर अभिनेता भी इस खास मौके के साक्षी बनने के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम को करण जौहर ने होस्ट किया।

webdunia
Girish Srivastava
WD

सभी फोटो : गिरीश श्रीवास्तव


webdunia
WD


दिलीप कुमार के प्रति लोगों का प्यार देख दिलीप की पत्नी सायरा बानो काफी खुश नजर आईं। सायरा बानो ने बताया, ‘‘यह शाम खास है और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई उनकी जीवनी पसंद करेगा। मुझे आज बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। हर कोई उनके बचपन और बड़े होने के दौर की कहानी जान सकेगा। ये बातें आप खुद उनकी जुबानी सुनेंगे। पहली बार उन्होंने इस बारे में बात की है।’’ इस अवसर पर आमिर खान ने प्रसून जोशी की लिखी कविता पढ़ी और कई अभिनेताओं ने मंच पर आ कर महान कलाकार दिलीप कुमार के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

webdunia
WD

webdunia
WD


91 वर्षीय दिलीप कुमार के बचपन से लेकर तो वर्तमान तक सारे उतार-चढ़ावों को इसमें जगह दी गई है। उनके करियर और परिवार के बारे में विस्तार से बताया गया है। दिलीप साहब ने उदया से बातचीत कर सारी जानकारियां दी हैं।

webdunia
WD


इस कार्यक्रम में लता शामिल होकर गीत गाने वाली थी, लेकिन अस्वस्थता के कारण वे नहीं आ सकीं। जीनत अमान, डैनी, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, सुभाष घई, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, जावेद अख्‍तर, राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, अयान मुखर्जी सहित कई दिग्गज मौजूद थे।

webdunia
WD


अपने पति के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आईं माधुरी दीक्षित ने कहा कि दिलीप कुमार अभिनय के मामले में सबके प्रेरणास्रोत हैं। प्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र ने कहा कि वे दिलीप कुमार के बड़े प्रशंसक हैं और पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर मौजूद रहकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें सिर्फ देखकर और उनका अवलोकन करके ही बहुत कुछ सीखा है।''

webdunia
WD

webdunia
WD

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वे दिलीप कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उन्होंने दिलीप द्वारा अभिनीत सारी फिल्में देखी हैं। अपने लुक और ड्रेस के कारण वे आकर्षण का केन्द्र थीं।
webdunia
WD

webdunia
WD

दिलीप कुमार के धर्मेन्द्र भक्त हैं। वे अक्सर दिलीप कुमार से मिलने उनके घर जाते हैं और उनके पैरों में बैठते हैं। दिलीप-सायरा के साथ बिरयानी का मजा लेते हैं। वे इस अवसर को भला कैसे मिस कर सकते थे। वैजयंतीमाला भी नजर आईं जिनके साथ दिलीप कुमार ने यादगार फिल्में की हैं।

webdunia

WD

webdunia
WD

आमिर खान अपने परिवार के साथ शामिल हुए वहीं दीप्ति नवल अकेले आईं। आमिर ने कहा, ‘‘यह एक बड़ा दिन है और मैं यूसुफ साहब का एक बड़ा प्रशंसक हूं। यह एक यादगार दिन है। मेरे पूरे करियर के दौरान वे मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं जब भी उनका काम देखता हूं, मुझे लगता है हर बार मैं उनमें कुछ नया ढूंढ पा रहा हूं। मैं यहां मौजूद होकर बहुत रोमांचित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पुस्तक को पढ़ने का इंतजार कर रहा हूं, जिसकी मदद से हम उनकी जिंदगी और अनुभवों के बारे में जान सकेंगे। यह मेरे लिए कुछ सीख पाने का अवसर होगा।’’

webdunia

WD

webdunia
WD

जीनत अमान के साथ अपने पुराने दौर को याद करते अमिताभ बच्चन।

webdunia

WD

webdunia
WD

डैनी तथा अपने पति अनिल अंबानी के साथ टीना अंबानी।

webdunia

WD

webdunia
WD

रितेश देशमुख और पंकज उदास।

webdunia

WD

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi