Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिल्पा शुक्ला बनीं सेक्सी आंटी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिल्पा शुक्ला
विभिन्न फिल्म समारोहों में कई पुरस्कारों को अपने नाम कर चुकी बॉलीवुड फिल्म ‘बी.ए. पास’ में अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला ने एक कामुक गृहिणी का किरदार निभाया है। अपनी नई फिल्म में शिल्पा, एक जवान लड़के को कामुक अदाओं से अपने बस में करती नजर आएंगी।

शाहरूख खान अभिनीत हिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में, एक घमंडी और जिद्दी हॉकी खिलाड़ी बिंदिया नायक का रोल करने वाली शिल्पा शुक्ला अपनी नई फिल्म लेकर आ रही हैं। ‘चक दे’ में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी शिल्पा अब एक सेक्सी आंटी के किरदार में दिखाई देंगी। काफी दिनों पर्दे से दूर रहीं शिल्पा अब अजय बहल की फिल्म में, बोल्ड किरदार निभा कर एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही हैं।

कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुकी इस फिल्म को भारत में बनी अब तक की सबसे कामुक फिल्म बताया जा रहा है। बी.ए. पास, कॉलेज में पढ़ने वाले एक जवान लड़के की कामुक यात्रा पर आधारित फिल्म है। लड़का एक विवाहित महिला के संपर्क में आकर अपने नियंत्रण से बाहर हो जाता है।

न्यूयॉर्क में बसे भारतीय लेखक मोहन सिक्का की लघुकथा ‘द रेलवे आंटी’ पर बनी इस फिल्म में लव मेकिंग सीन्स को अपने असल सौंदर्य के साथ फिल्माया गया है। विवादास्पद विषय पर बनी बीए पास यौन संबंधों को सही अर्थों में प्रस्तुत करती है।

फिल्म में शिल्पा ने एक ऎसी महिला का किरदार निभाया है जो अपनी बर्बाद हो चुकी शादीशुदा जिंदगी से विद्रोह स्वरूप, यौन संबंधों के रोमांच में खो जाना चाहती है। अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए एक जवान लड़का महिला के जाल में फंस कर अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी भूल जाता है।

फिल्म के बारे में शिल्पा ने कहा कि फिल्म देखने वाला हर लड़का इससे खुद को रिलेट कर सकता है। यह हर लड़के की जिंदगी में होता है कि उसके पड़ोस में ऎसी आंटी होती है जिनके बारे में कई कहानियां मशहूर होती हैं। अब यह बात अलग है कि वह आंटी सच में ऎसी हों या फिर ये कहानियां मर्दों की कोरी कल्पना भर हों।

अगले पेज पर देखिए ट्रेलर


अपने किरदार के बारे में शिल्पा ने बताया कि यौन कल्पनाओं में डूबे हुए किरदार को अदा करना बेहद कठिन होता है। क्योंकि इसमें एक कलाकार को किरदार में यौन कल्पनाओं के पीछे छिपे मन की आंतरिक क्षति को भी दर्शाना होता है जिसे वह हर दम भरने की कोशिश कर रही है।

राजेश शर्मा और दिब्येन्दू भट्टाचार्य के अलावा फिल्म में, ओसियान में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीत चुके अभिनेता शादाब कमल भी मुख्य किरदार निभाएंगे। शादाब इसमें कॉलेज के जवान लड़के का रोल कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi