Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी लियोन सेक्सी नंबर वन (वेबदुनिया सर्वेक्षण परिणाम)

Advertiesment
हमें फॉलो करें सनी लियोन
हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन वर्ष 2012 की सबसे सेक्सी अभिनेत्री चुनी गई हैं। पीसी के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहीं।

वेबदुनिया की सभी भाषाओं में कराए गए इस सर्वेक्षण में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सेक्सी अभिनेत्री के रूप में सनी लियोन 24.64 फीसदी लोगों की पसंद रहीं, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं प्रियंका को 16.23 फीसदी वोट मिले।

'चिकनी चमेली' कैटरीना 14.25 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा और शर्लिन चोपड़ा क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। ऐसा लगता है कि नवाब सैफ अली की बेगम बनीं करीना कपूर का जादू लोगों के दिल से उतर रहा है, इसीलिए यह 'फेविकोल गर्ल' छठे स्थान पर रहीं।
PR

किसने तोड़ा 'खान' तिकड़ी का जादू, जानें अगले पन्ने पर...


'सन ऑफ सरदार' सबसे असरदार

webdunia

PR

पिछले साल कई हिट फिल्में देने वाले अजय देवगन 22.59 वोटों के साथ लोकप्रिय अभिनेता बने। हालांकि अजय और किंग खान शाहरुख के बीच कांटे की टक्कर रही। शाहरुख बहुत ही मामूली अंतर से पहला स्थान हासिल नहीं कर सके। उन्हें 22.28 फीसदी लोगों ने पसंद किया।

'दबंग' सलमान खान इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत को 11.8 फीसदी लोगों ने पसंद किया और वे चौथे स्थान पर रहे। आमिर खान, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहे। ऋतिक रोशन आश्चर्यजनक रूप से मात्र तीन प्रतिशत वोटों के साथ आखिरी पायदान पर रहे।
webdunia
PR

कौन है सबसे पसंदीदा अभिनेत्री, अगले पन्ने पर...


बरकरार है कैटरीना का जादू

webdunia

IFM

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच हुई कांटे की टक्कर में इस बार कैटरीना ने बाजी मार ली। कैट 16.61 फीसदी वोटों के साथ पहले स्थान पर रहीं, जबकि दीपिका और प्रियंका दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। करीना कपूर यहां भी मात खा गईं। उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, असिन और परिणीति चोपड़ा क्रमश: पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर रहीं।
webdunia
PR

कौन सी फिल्म बनी बॉलीवुड की दबंग, अगले पन्ने पर...


'दबंग-2' वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

webdunia

PR

सलमान अभिनीत फिल्म 'दबंग-2' वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। सल्लू की इस फिल्म को 24.51 फीसदी लोगों ने पसंद किया, जबकि 'जब तक है जान', 'राउडी राठौर' और 'एक था टाइगर' क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। रणबीर कपूर की बरफी को 8.96 लोगों ने पसंद किया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' तीन प्रतिशत वोटों के साथ अंतिम स्थान पर रही। (वेबदुनिया)
webdunia
PR

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi